Sunday, September 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसपा युवजन सभा के नए जिलाध्यक्ष जोरदार स्वागत: अलीगढ़ पहुंचे नए...

सपा युवजन सभा के नए जिलाध्यक्ष जोरदार स्वागत: अलीगढ़ पहुंचे नए जिलाध्यक्ष रवि सैनी, पनैठी चौराहे से खुली जीप में निकला स्वागत जुलूस – Aligarh News




समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि सैनी का रविवार को अलीगढ़ पहुंचने पर सैनी-कुशवाहा समाज के संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। धनीपुर हवाई पट्टी के पास पनैठी चौराहे से शुरू हुआ स्वागत जुलूस खुली जीप में निकला। ढोल-नगाड़ों के बीच रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने रवि सैनी का स्वागत किया।
रवि सैनी खुली जीप में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। उनके आगे-पीछे वाहनों का काफिला चलता रहा। पनैठी चौराहे से जीटी रोड, नरंगाबाद, छर्रा पुल, दुबे पड़ाव, मीनाक्षी पुल, रामघाट रोड और क्वार्सी चौराहा होते हुए जुलूस पार्टी कार्यालय पहुंचा। यहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
सैनी युवा जन क्रांति मोर्चा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी रवि सैनी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में सैनी-कुशवाहा समाज के साथ युवजन सभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर करेंगे काम
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि सैनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन पार्टी की गाइडलाइन और नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा। उनकी नियुक्ति के बाद युवाओं और सैनी-कुशवाहा समाज में उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजित चौधरी, संजय शर्मा, जैकी ठाकुर, जीतू सैनी, राजकुमार सैनी, बब्लू होल्कर, राजा गुप्ता आदि थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments