Tuesday, September 22, 2026
Homeफूडसांचा हो या न हो, घर पर आसानी से बनेंगे नारियल-मावा मोदक,...

सांचा हो या न हो, घर पर आसानी से बनेंगे नारियल-मावा मोदक, कम सामान में तैयार होगी मिठाई


Nariyal Mawa Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने की परंपरा है. इस मौके पर घरों में अलग-अलग तरह के मोदक बनाए जाते हैं, अगर आप भी इस बार बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर मोदक बनाना चाहते हैं, तो नारियल-मावा मोदक की यह आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसमें नारियल, मिल्क पाउडर, मावा और चीनी जैसी आसानी से मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल होता है.

खास बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती. मोदक का सांचा हो तो काम और भी आसान हो जाता है, लेकिन बिना सांचे के भी इन्हें खूबसूरत शेप दी जा सकती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

नारियल-मावा मोदक बनाने के लिए सामग्री

इस आसान मोदक रेसिपी के लिए 1 कप नारियल पाउडर, 1 कप मिल्क पाउडर, करीब 1 कप पिसी हुई चीनी, थोड़ी इलायची, कुछ केसर के धागे और जरूरत के अनुसार दूध लें. स्वाद बढ़ाने के लिए मावा और अपनी पसंद के काजू, बादाम या पिस्ता भी ले सकते हैं. मावा डालने से मोदक का स्वाद और टेक्सचर ज्यादा मलाईदार हो सकता है, अगर आपके पास मावा नहीं है तो सिर्फ दूध की मदद से भी मिश्रण तैयार किया जा सकता है.

ऐसे तैयार करें मोदक का मिश्रण

पहला स्टेप: सबसे पहले एक बड़े बाउल में नारियल पाउडर और मिल्क पाउडर डालें. अब चीनी में थोड़ी इलायची मिलाकर इसे बारीक पीस लें और बाकी सामग्री के साथ मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि चीनी और इलायची पूरे मिश्रण में अच्छी तरह मिल जाए. अब थोड़े से गुनगुने दूध में केसर के धागे डालकर कुछ मिनट के लिए भिगो दें. इस केसर वाले दूध को थोड़ा-थोड़ा करके नारियल और मिल्क पाउडर के मिश्रण में डालें.

दूसरा स्टेप: मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से मिलाते हुए नरम डो जैसा तैयार करें. दूध एक साथ ज्यादा न डालें, वरना मिश्रण बहुत ढीला हो सकता है, अगर मावा इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे भी इसी समय मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें. अब पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स को बारीक काट लें. काजू, बादाम और पिस्ता की स्टफिंग मोदक के अंदर भरने से इसका स्वाद और अच्छा लगेगा.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

मोदक को ऐसे दें शेप

अगर आपके पास मोदक का सांचा है तो उसे हल्का सा चिकना कर लें. इसमें तैयार मिश्रण भरें और बीच में थोड़ी जगह बनाकर ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग डाल दें. अब ऊपर से थोड़ा मिश्रण डालकर सांचे को बंद करें और हल्के हाथ से दबाएं. सांचा खोलते ही मोदक तैयार हो जाएगा. अगर सांचा नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. मिश्रण की छोटी लोई लें, उसे हथेली पर हल्का चपटा करें और बीच में ड्राई फ्रूट्स की स्टफिंग रखें. अब इसे बंद करके हाथों से मोदक जैसी नुकीली शेप दें. ऊपर से कांटे की मदद से हल्की-हल्की लाइनें बनाकर इसे मोदक जैसा लुक दिया जा सकता है.

तैयार मोदक को ऐसे करें सर्व

सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लें. इन्हें कुछ देर सेट होने के लिए रख दें, ताकि शेप अच्छी तरह बनी रहे. इसके बाद भगवान गणेश को भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में परिवार के साथ शेयर करें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments