Friday, November 6, 2026
Homeफूडचावल के आटे से बनाएं पत्ता गोभी के क्रिस्पी पकोड़े, प्याज वाले...

चावल के आटे से बनाएं पत्ता गोभी के क्रिस्पी पकोड़े, प्याज वाले से भी आएगा तगड़ा स्वाद


होमफोटोलाइफ़फूड

चावल के आटे से बनाएं पत्ता गोभी के क्रिस्पी पकोड़े, प्याज से भी तगड़ा स्वाद

Last Updated:

Cabbage Fritter Recipe: शाम के नाश्ते के लिए अक्सर चाय के साथ कुछ पकौड़ी हो जाए तो बात ही कुछ और है. लेकिन कई बार प्याज इतनी महंगी हो जाती है की पकौड़ी का आईडिया को छोड़ना पड़ता है. लेकिन आप बंधा गोभी का जबरदस्त पकोड़े तैयार कर सकते हैं और खाने में प्याज वाले से कम स्वादिष्ट नहीं लगता. बस दो-तीन बातों का आपको ध्यान रखना होगा.

रांची की गृहिणी उषा बताती है, पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको चावल का आटा लेना पड़ेगा. अगर चावल का आटा नहीं है तो आप 4 घंटे के लिए चावल को पानी में फुला लीजिए और उसके बाद उसे पीस लीजिये और फिर इसमें आपको दो चम्मच आटा, दो चम्मच बेसन और आधा चम्मच सूजी डालना है.

इन सभी चीजों को आप अच्छे से मिला लीजिए और इसमें पीसा हुआ मसाला डाल दीजिए. पीसे हुए मसाले में हल्दी पाउडर, गोटा धनिया, गोलमिर्च, मिर्च, अदरक और लहसुन इन सब चीजों को रखना है.

इसके बाद इस थोड़े से मसाले के पेस्ट को बैटर में डालकर बढ़िया से मिक्स कर लीजिए और स्वाद अनुसार नमक भी डाल दीजिए. अब आपने बंधागोभी को काट के रखा है छोटे-छोटे पीस में. उसको इसमें डालकर अच्छे से मिला लीजिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कढ़ाई में जब तेल गर्म हो जाए तो थोड़े-थोड़े तेल में डालिए और गोल्डन ब्राउन होने तक इसको डीप फ्राई कीजिए और इसके बाद आपको बाहर निकाल लेना है.

लीजिए बनकर तैयार है आपका क्रिस्पी पकोड़ा. यकीन मानिए, चावल के आटे से यह काफी क्रिस्पी होता है और तेल भी अधिक नहीं सोखेगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments