Wednesday, September 23, 2026
Homeबिज़नेसकब लिस्ट होगा एनएसई का स्टॉक, आज शेयर बाजार में नुकसान दिखेगा...

कब लिस्ट होगा एनएसई का स्टॉक, आज शेयर बाजार में नुकसान दिखेगा या मुनाफा


Last Updated:

Share Market : शेयर बाजार खुलने से पहले ही गिरावट का संकेत मिलने लगा है. आज गिफ्ट निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा और संकेत मिल रहा है कि आज बाजार की ओपनिंग भी कमजोर रह सकती है. वैसे तो ब्रेंट क्रूड मे…और पढ़ें

Zoom

शेयर बाजार में आज कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.

नई दिल्ली. शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. 23 सितंबर को सुबह सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ खुला, निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार में तेजी दिखी. दूसरी ओर, लिस्टिंग से पहले ही एनएसई के आईपीओ को लेकर बाजार में हाइप बना हुआ है. एक्सपर्ट का यही मानना है कि एनएसई के आईपीओ से निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिलेगा. हर दिन शेयर बाजार खुलने से पहले ही निवेशकों का कौतुहल बढ़ जाता है कि आज उनके लिए मुनाफे वाला दिन होगा या नुकसान का.  आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 58 अंकों से ज्यादा की गिरावट पर ट्रेड कर रहा है. गिफ्ट निफ्टी आज सुबह 0.25 फीसदी गिरावट के साथ 23,341.50 पर कारोबार कर रहा है. एनएसई की लिस्टिंग भी आने वाली है और जल्द ही इसमें पैसे लगाने वालों को शेयर अलॉट कर दिया जाएगा.

September 23, 202609:12 IST

एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग पर नजर

एनएसई का आईपीओ तो लॉन्च हो गया और लोगों ने पैसे भी लगा दिए, लेकिन अब सभी की निगाह शेयरों की लिस्टिंग पर है. एनएसई के शेयर 24 सितंबर को लिस्ट होने वाले हैं, उससे पहले कंपनी का ग्रे मार्केट प्राइस करीब 2.5 फीसदी टूट गया है. हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट का यही मानना है कि ये स्टॉक अपनी लिस्टिंग पर मुनाफा देकर ही जाएंगे.

September 23, 202608:53 IST

100 डॉलर के पास है कच्चा तेल

ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव बुधवार सुबह 98.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव था, जबकि डब्ल्यूटीआई 89.74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. भले ही दोनों क्रूड में गिरावट दिख रही है, लेकिन अब भी इसकी कीमत काफी ज्यादा बनी हुई है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments