रायसेन में नगर पालिका ने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ अब सख्ती शुरू कर दी है। शहरवासियों पर नगर पालिका का 6 करोड़ रुपए से ज्यादा टैक्स बकाया है। सीएमओ सुरेखा जाटव ने कहा है कि बार-बार सूचना देने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की ओर से बकायादारों को लगातार टैक्स जमा करने की सूचना दी जा रही है। इसके बावजूद कई बड़े बकायादार राशि जमा नहीं कर रहे हैं। अब ऐसे प्रतिष्ठानों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हर महीने 60 लाख रुपए वेतन में खर्च नगर पालिका में 102 स्थायी कर्मचारी हैं। इनके वेतन पर हर महीने करीब 60 लाख रुपए खर्च होते हैं। नपा अधिकारियों के अनुसार, बड़ी मात्रा में टैक्स बकाया होने से राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है। इसका असर नगर पालिका की आर्थिक व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर टैक्स जमा होने से कर्मचारियों के वेतन के साथ शहर की जरूरी सेवाओं और दूसरे खर्चों के लिए भी पर्याप्त राशि उपलब्ध रहेगी। तीन दुकानों पर नोटिस, आवंटन रद्द करने की तैयारी महामाया चौक स्थित दीनदयाल परिसर की तीन दुकानों पर भी नगर पालिका ने नोटिस चस्पा किए हैं। दुकानदारों को बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में राशि जमा नहीं होने पर दुकानों का आवंटन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। नपा ने बकायादारों से टैक्स जमा करने की अपील की सीएमओ सुरेखा जाटव ने व्यापारियों और शहरवासियों से अपील की है कि वे अपना बकाया टैक्स समय पर जमा करें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अब बकाया टैक्स की वसूली के लिए अभियान तेज करेगी। उन्होंने बताया कि जो लोग लगातार सूचना के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नपा ने शहरवासियों से नगर पालिका की सेवाओं और विकास कार्यों के संचालन में सहयोग करने की अपील की है।
Source link
रायसेन में टैक्स बकायादारों पर होगी तालाबंदी: 6 करोड़ से ज्यादा बकाया, दुकानों पर नोटिस चस्पा; वेतन के लिए हर माह 60 लाख रुपए चाहिए – Raisen News
RELATED ARTICLES

