Sunday, September 27, 2026
Homeराज्यबिहारसमस्तीपुर में 25 दिन से किशोरी लापता: गांव के युवक पर...

समस्तीपुर में 25 दिन से किशोरी लापता: गांव के युवक पर किडनैप करने का आरोप; लव अफेयर के एंगल से पुलिस कर रही जांच – Samastipur News




समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र से एक किशोरी पिछले 25 दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित परिजन ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस इस घटना को लव अफेयर्स से जोड़कर देख रही है। जबकि परिवार के लोगों का दावा है कि 2 लाख रुपए की फिरौती की भी मांग की गई है। अब जानिए क्या है पूरा मामला परिवार के मुताबिक किशोरी 30 अगस्त को सामान लाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान गांव के ही विशाल कुमार सिंह ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। जब परिवार के लोगों की इसकी जानकारी मिली तो वह विशाल कुमार सिंह के घर पहुंचे। पूछताछ करने पर अभद्र व्यवहार किया गया और लड़की वापस लेने के लिए दो लाख की फिरौती की मांग की जाने लगी। पुलिस पदाधिकारी से न्याय की लगाई गुहार आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बावजूद इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा एसपी से लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने कहा कि इस मामले में प्राथमिक की दर्ज की गई है। नामजद आरोपी के घर पर छापेमारी भी की गई है, लेकिन वो नहीं मिला। पुलिस की टीम लगी हुई है। वैज्ञानिक अनुसंधान से भी किशोरी की बरामदगी को लेकर प्रयास किया जा रहे हैं। पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग लग रहा है। पुलिस की टीम सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments