Sunday, September 27, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेरठ में युवक ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी: खेतों पर...

मेरठ में युवक ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी: खेतों पर गए ग्रामीणों ने देखा, पत्नी से विवाद के बाद ससुराल से लौटा था – Rohta(Meerut) News




मेरठ के कैथवाड़ी के रोहटा थाना क्षेत्र के कैथवाड़ी गांव के जंगल में रविवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। रविवार सुबह जब कैथवाड़ी गांव के ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने जंगल में पेड़ पर रस्सी से एक युवक का शव लटका देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रोहटा पुलिस और यूपी कंट्रोल रूम को दी। ससुराल में पत्नी से हुआ था विवाद थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि मृतक की पहचान कैथवाड़ी निवासी रघुवीर प्रजापत के 30 वर्षीय बेटे मोनू के रूप में हुई है। मोनू अपनी पत्नी पिंकी के साथ मुजफ्फरनगर के हड़ौली गांव (ससुराल) में रहकर मजदूरी करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर मोनू का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव विवाद के बाद रविवार सुबह मोनू ससुराल से वापस अपने गांव कैथवाड़ी पहुंचा और खेतों की तरफ जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments