Monday, September 28, 2026
Homeबिज़नेससेंसेक्स 730 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,900 के पास, आखिर क्या है गिरावट...

सेंसेक्स 730 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,900 के पास, आखिर क्या है गिरावट की वजह


Last Updated:

28 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार से पहले ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं. गिफ्ट निफ्टी 33 अंक की गिरावट के साथ 23,153 के आसपास है, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.80 फीसदी चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. एशिया…और पढ़ें

Zoom

शेयर बाजार में हल्की गिरावट से शुरुआत होने के संकेत हैं.

शेयर बाजार में आज 28 सितंबर को कारोबार की शुरुआत से पहले ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी है और इंडेक्स करीब 33 अंक फिसलकर 23,153 के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड करीब 1.80 फीसदी चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. ऐसे में बाजार की नजर तेल की कीमतों और विदेशी बाजारों के रुख पर रहेगी.

September 28, 202609:43 IST

क्या है गिरावट की वजह?

September 28, 202609:31 IST

सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

शेयर बाजार में सोमवार को तेज गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 730 अंक गिरकर 73,152.61 पर पहुंच गया, जबकि Nifty 234 अंक टूटकर 22,909 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

September 28, 202608:54 IST

20 कंपनियों की लिस्टिंग

अगले हफ्ते बाजार में 20 IPO आने वाले हैं और 20 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी. सितंबर में अब तक 34 कंपनियों ने IPO के जरिए 39,255.16 करोड़ रुपये जुटाए हैं. वहीं, इस साल अब तक 96 कंपनियां मेनबोर्ड IPO ला चुकी हैं और कुल 1,12,928.6 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

September 28, 202608:25 IST

Swiggy पर JPMorgan की राय, ₹360 का टारगेट

JPMorgan ने Swiggy पर Overweight (OW) रेटिंग बरकरार रखते हुए शेयर के लिए ₹360 का टारगेट प्राइस दिया है. कंपनी के CFO के साथ हुई बैठक के बाद ब्रोकरेज ने कहा कि Swiggy का क्विक-कॉमर्स कारोबार वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शुरुआती दोहरे अंकों की ग्रोथ दर्ज कर सकता है. JPMorgan को उम्मीद है कि Q3FY27 में यह ग्रोथ तिमाही आधार पर और बेहतर हो सकती है.

September 28, 202608:16 IST

इस हफ्ते 6 कंपनियों पर रहेगी नजर, बोनस से डिविडेंड तक होंगे अहम कॉरपोरेट एक्शन

इस हफ्ते छह कंपनियां अपने अलग-अलग कॉरपोरेट एक्शन को लेकर चर्चा में रहेंगी. Aastha Spintex, Indraprastha Gas (IGL), SAIL, Natco Pharma, Saraswati Saree Depot और R Systems International की रिकॉर्ड डेट इसी सप्ताह पड़ रही है. इनमें IGL, SAIL, Saraswati Saree Depot और R Systems International के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे, जबकि Aastha Spintex के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे. वहीं, Natco Pharma के लिए राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड डेट इसी सप्ताह है.

September 28, 202607:37 IST

सोने-चांदी की कीमतें

सोने और चांदी की कीमतों पर आज दबाव देखने को मिला. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड में तेजी के चलते बिना ब्याज वाले एसेट्स की मांग प्रभावित हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX गोल्ड 1.57 फीसदी गिरकर 4,253.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, COMEX सिल्वर में 2.76 फीसदी की गिरावट रही और यह 63.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.

September 28, 202607:35 IST

Strait of Hormuz तनाव से तेल की कीमतों में उछाल

तेल की कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. इसके बाद इस अहम समुद्री मार्ग से तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. बाजार में मिडिल ईस्ट से संभावित सप्लाई बाधित होने और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसके असर को लेकर सतर्कता बनी हुई है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments