डीग यातायात पुलिस ने सोमवार को कुम्हेर थाना क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान यातायात टीम ने कुम्हेर में वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले पांच ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने दिया ‘नो ड्रिंक, नो ड्राइव’ का संदेश
कार्रवाई के साथ पुलिस ने ड्राइवरों को यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। यातायात पुलिस ने ‘नो ड्रिंक, नो ड्राइव’ का संदेश देते हुए कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने से चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। शराब के बाद ड्राइविंग से बचने की अपील
पुलिस ने ड्राइवरों से अपील की कि शराब पीने के बाद वाहन चलाने के बजाय किसी सुरक्षित साधन का इस्तेमाल करें। पुलिस के अनुसार नशे में वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Source link

