Monday, September 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशतेज रफ्तार ट्रक पलटा, बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चा घायल: मंडला...

तेज रफ्तार ट्रक पलटा, बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चा घायल: मंडला के गाजीपुर में हादसा; ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराया था हैंडल – Mandla News




मंडला के गाजीपुर में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी और उनका छोटा बच्चा घायल हो गया। तीनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी और बच्चे को छुट्टी दे दी गई, जबकि पति का इलाज जारी है। ओवरटेक करते समय बाइक से टकराया ट्रक घायल नरोत्तम चौधरी (37) ने बताया कि वह डिंडोरी जिले के बिछिया के रहने वाले हैं और जबलपुर में ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। उनकी पत्नी नीलू चौधरी (27) की तबीयत खराब थी। इसके चलते नरोत्तम अपने पिता के साथ बिछिया से बाइक पर पत्नी और बच्चे को लेकर फूलसागर पहुंचे थे। वहां से पत्नी और बच्चे को इलाज के लिए मंडला ला रहे थे। नरोत्तम के मुताबिक गाजीपुर के पास मंडला की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक का हैंडल उनकी बाइक से टकरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और इसके बाद ट्रक भी पलट गया। रिश्तेदार की मदद से अस्पताल पहुंचे नरोत्तम ने बताया कि हादसे के बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद रिश्तेदार की मदद से तीनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। पत्नी और बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नरोत्तम का इलाज जारी है। हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments