शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के सामने मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रुपए कीमत की 12 बीघा शासकीय जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। यहां टीन शेड से बनी 34 दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाहरी हिस्से में दुकानों के सामने बनाए गए अवैध चबूतरों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस का अमला मौके पर मौजूद रहा। विरोध करने पर 6 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कार्रवाई के दौरान विरोध और हंगामा करने वाले 2 महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। प्रशासन के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के सामने पाल समाज के कुछ लोगों ने पिछले कई वर्षों से शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा था। यहां टीन शेड बनाकर दुकानें संचालित करने के साथ इन्हें किराए पर भी दिया गया था। इन दुकानों से हर महीने करीब 2 लाख रुपए किराया वसूले जाने की जानकारी सामने आई थी। एक साल में कई बार दिए नोटिस प्रशासन को इस स्थान पर रात के समय कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शासकीय जमीन खाली कराने के लिए पिछले एक साल में कई बार नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद बेदखली का आदेश जारी किया गया और मंगलवार को कार्रवाई कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
Source link
मेडिकल कॉलेज के सामने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा: प्रशासन ने 34 दुकानें तोड़ीं, 100 करोड़ की 12 बीघा जमीन खाली कराई – Shivpuri News
RELATED ARTICLES

