Monday, October 5, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपुराना बस स्टैंड बंद होने पर व्यापारियों का प्रदर्शन: बोले-200 से...

पुराना बस स्टैंड बंद होने पर व्यापारियों का प्रदर्शन: बोले-200 से ज्यादा लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित; कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च – Sidhi News




सीधी में पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद होने के विरोध में सोमवार को करीब 100 व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ मार्च पुराने बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट चौराहे तक पहुंचा। कई व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पुराने बस स्टैंड से दोबारा बस संचालन शुरू कराने की मांग की। 200 से ज्यादा लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित होने का दावा व्यापारियों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड से बस संचालन बंद होने से यहां की दुकानों और फुटकर कारोबार पर असर पड़ा है। बस स्टैंड का संचालन नए बस स्टैंड में शिफ्ट करने की वजह से वहां की दुकानों के आसपास ग्राहक नहीं जाते हैं। इसके अलावा 50 से ज्यादा ऐसे फुटकर व्यापारी थे जो ठेले लगाकर वहां व्यापार करते थे उनका व्यापार भी पूरी तरह से बंद हो गया है। उनके मुताबिक 200 से अधिक लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस संचालन बंद होने के बाद पहले विधायक और सांसद को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया गया था। इसके बाद शुक्रवार को भी आंदोलन किया गया, लेकिन पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन दोबारा शुरू नहीं हुआ। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी का लगाया आरोप सोमवार के पैदल मार्च में व्यापारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता आकाश सिंह चौहान समेत कई लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुराने बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक पैदल पहुंचकर प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी। आकाश सिंह चौहान ने कहा कि नया बस स्टैंड निर्धारित समय पर संचालित हो गया है, लेकिन पुराना बस स्टैंड भी लंबे समय से बस संचालन का केंद्र रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने बस स्टैंड को हटाकर वहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि ऐसा होने पर वर्षों से कारोबार कर रहे छोटे व्यापारियों और फुटकर दुकानदारों की आजीविका प्रभावित होगी। वहीं मामले को लेकर एसडीएम प्रिया पाठक ने बताया कि पुराने बस स्टैंड की व्यवस्था इसलिए बंद की गई है क्योंकि यह शहर के बीचो-बीच स्थित था औत यहां जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होती थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments