Last Updated:
Bilaspur Famous Tea: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के कंपनी गार्डन के पास एक चाय की दुकान इन दिनों चाय के शौकीनों के बीच खास पहचान बना चुकी है. यहां मिलने वाली ‘गुड्डू भैया की चाय’ पीने के लिए शाम के वक्त लोगों की भीड़ नजर आती है. इस चाय की सबसे खास बात यह है कि यहां पहले से चाय बनाकर नहीं रखी जाती बल्कि ग्राहक के आने पर तुरंत ताजा चाय तैयार की जाती है. चाय में दूध, शक्कर, चायपत्ती और अदरक का इस्तेमाल होता है. यही ताजगी और अदरक का स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींचकर लाता है.
चाय दुकान के संचालक राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू भैया लोकल 18 को बताते हैं कि उनके यहां चाय पहले से बनाकर नहीं रखी जाती. जितने ग्राहक आते हैं, उतनी ही चाय तुरंत बनाकर दी जाती है. उनका कहना है कि ग्राहकों को हर बार ताजा और गरम चाय मिले, यही उनकी कोशिश रहती है. सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग यहां चाय पीने पहुंचते हैं.
गुड्डू भैया के मुताबिक, उनकी चाय में दूध, शक्कर, चायपत्ती और अदरक के अलावा कुछ खास नहीं डाला जाता. अदरक वाली चाय यहां सालभर चलती है. ग्राहक के सामने अदरक डालकर चाय तैयार की जाती है और तुरंत परोसी जाती है. इसी ताजगी को वह अपनी चाय की खासियत बताते हैं.
गुड्डू भैया ने कहा कि कंपनी गार्डन घूमने आने वाले लोगों के अलावा बिलासपुर के कॉलेज और SIMS से जुड़े छात्र भी यहां चाय पीने आते हैं. उनका दावा है कि जबलपुर, इंदौर और मुंबई जैसे शहरों से बिलासपुर आने वाले कुछ लोग भी कंपनी गार्डन घूमने के दौरान उनकी चाय पी चुके हैं और दोबारा यहां पहुंचते हैं. लॉकडाउन के बाद से उनकी दुकान को लगातार ग्राहक मिल रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गुड्डू भैया ने आगे कहा कि उनकी दुकान सुबह करीब 4:30 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुलती है. उनके मुताबिक, रोजाना करीब 40 लीटर दूध चाय बनाने में खप जाता है. ग्राहकों की संख्या सुबह और शाम दोनों समय अच्छी रहती है.
गुड्डू भैया के मुताबिक, सभी खर्च निकालने के बाद उन्हें रोजाना करीब 1000 से 1500 रुपये तक की बचत हो जाती है. चाय की बिक्री उनके लिए कमाई का जरिया बनी हुई है और लगातार आने वाले ग्राहकों की वजह से दुकान की पहचान भी बढ़ी है.
कंपनी गार्डन में चाय पीने पहुंचे ओनकार ने बताया कि यहां चाय पहले से बनाकर नहीं रखी जाती. ग्राहक जितनी चाय मांगता है, उतनी ही चाय तुरंत बनाई जाती है. उनके मुताबिक, यही फ्रेशनेस इस चाय की खासियत है. उनके कई दोस्त भी यहां की चाय एक बार जरूर ट्राई कर चुके हैं. चाय का दूसरा खास आकर्षण इसमें डाली जाने वाली अदरक है. अदरक की वजह से चाय का स्वाद कड़क और अलग महसूस होता है. यही वजह है कि कंपनी गार्डन आने वाले कई लोग चाय पीने के लिए गुड्डू भैया की दुकान तक पहुंचते हैं.
कंपनी गार्डन में घूमने वालों के बीच शुरू हुई यह छोटी सी चाय की दुकान अब चाय के शौकीनों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी है. ताजा बनाकर दी जाने वाली अदरक वाली चाय और ग्राहकों की लगातार बढ़ती संख्या ने ‘गुड्डू की चाय’ को कंपनी गार्डन की चर्चित चाय दुकानों में शामिल कर दिया है.

