Friday, October 9, 2026
Homeटेक्नोलॉजी16GB रैम के साथ लॉन्च होगा iQOO Neo 12? गीकबेंच पर हुआ...

16GB रैम के साथ लॉन्च होगा iQOO Neo 12? गीकबेंच पर हुआ लिस्ट


iQOO 16 के बाद कंपनी जल्द ही अपना एक और दमदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। आईकू का यह फोन Neo सीरीज में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन के फीचर्स भी रिवील हुए हैं। आईकू का यह गेमिंग स्मार्टफोन 9,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

iQOO Neo 12

iQOO के इस स्मार्टफोन के बारे में चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने जानकारी शेयर की है। DCS के मुताबिक, आईकू का यह गेमिंग फोन इस महीने की आखिर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। Neo सीरीज का यह फोन 2K+ AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले में 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

गीकबेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें Visionox ल्यूमिसेंट मटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में iQOO 16R के नाम से पेश किया जा सकता है। गीकबेंच पर यह फोन V2618A मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, iQOO Neo 12 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। यह पिछले साल लॉन्च हुआ 3nm चिपसेट है।

सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इस फोन को Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ देखा गया है। फोन में 16GB रैम दिया जाएगा। गीकबेंच के मुताबिक, फोन को सिंगल कोर में 3621 का स्कोर मिला है। वहीं, मल्टीकोर में इस फोन को 11,078 स्कोर मिला है। आईकू के ये दोनों फोन iQOO Neo 12 और iQOO 16R के नाम से घरेलू और ग्लोबल मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। इन्हें आने वाले कुछ सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा।

iQOO 16

चीनी कंपनी ने हाल ही में iQOO 16 लॉन्च किया है। इस गेमिंग फोन में कंपनी ने 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसमें कंपनी ने Samsung का M16 पैनल यूज किया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट 2nm चिपसेट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 पर काम करता है। इस फोन में 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है।

फोन में 8,400mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। iQOO 16 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें – 13 अक्टूबर को Apple का नया इवेंट, लॉन्च होंगे Home डिवाइसेज, नया MacBook भी होगा पेश!

 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments