Friday, October 9, 2026
Homeबिज़नेससिर्फ एक्सप्रेसवे नहीं, भक्ति का मार्ग है यह रास्ता, वीडियो में दिखा...

सिर्फ एक्सप्रेसवे नहीं, भक्ति का मार्ग है यह रास्ता, वीडियो में दिखा शानदार नजारा


Last Updated:

Delhi-Katra Expressway : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब अप्रैल, 2022 में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे की नींव रखी थी, तब इसे अगस्त 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य था. लेकिन, पंजाब में भूमि अधिग्रहण में देरी की वजह से अब नई डेडलाइन मार्च, 2028 तय की गई है. इसके तैयार होने के बाद दिल्ली से कटरा तक 7 घंटे में पहुंचा जा सकेगा.

Top Deals Inside

सिर्फ एक्सप्रेसवे नहीं, भक्ति का मार्ग है यह रास्ता, वीडियो में शानदार नजारा  Zoom

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को मार्च, 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

नई दिल्ली. देश में एक्सप्रेसवे तो बहुत सारे बन रहे हैं लेकिन 670 किलोमीटर का एक ऐसा ई-वे बनाया जा रहा है, जिसे भक्ति मार्ग का कहा जाए तो कम नहीं होगा. यह एक्सप्रेसवे 2 ऐसे मंदिरों तक जाता है, जहां देश में हर साल सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने इस ई-वे को साल 2028 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है. वैसे तो यह इसी साल तैयार हो जाता लेकिन पंजाब में भूमि अधिग्रहण में आई दिक्कतों की वजह से प्रोजेक्ट में देरी हुई है.

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से शुरू होकर अमृतसर और फिर कटरा तक जाएगा. एनएचएआई ने इस ई-वे को अगस्त, 2026 में तैयार करने का लक्ष्य रखा था लेकिन पंजाब में भूमि अधिग्रहण का मुद्दा अटक गया. अब इसकी नई डेडलाइन मार्च, 2028 हो गई है. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले दिनों राज्यसभा में कहा था कि इस ई-वे के चौथे चरण के लिए भी कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया गया है. इसकी आधारशिला 24 अप्रैल, 2022 को रखी गई थी. भारतमाला परियोजना के तहत इस एक्सप्रेसवे को करीब 670 किलोमीटर का बनाया जा रहा है. इसके तैयार होने के बाद दिल्ली से अमृतसर तक महज 4 घंटे में और कटरा तक 7 घंटे में पहुंचा जा सकेगा.

खुल चुका है 135 किलोमीटर का रास्ता
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पूरी तरह खुलने में भले ही अभी समय है, लेकिन इसके एक हिस्से को खोला जा सकता है. हरियाणा में झज्झर जिले में जसौर खेरी से लेकर रोहतक जिले के हसनगढ़ और सोनीपत के लखनमजरा तक का रास्ता आम जनता के लिए खुल चुका है. हरियाणा के इस सेक्शन पर वाहनों को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने की छूट है. भारी वाहनों को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में ही चलाया जा सकता है. फिलहाल यह एक्सप्रेसवे 4 लेन का बनाया जा रहा है, लेकिन बाद में इसे 6 लेन का बढ़ाया जा सकता है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments