Wednesday, October 14, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती: मदारपुरा, नरसिंहपुरा समेत कई...

मंदसौर में कल 4 घंटे बिजली कटौती: मदारपुरा, नरसिंहपुरा समेत कई इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई – Mandsaur News




मंदसौर शहर में कल (बुधवार) चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह शटडाउन विद्युत लाइनों के मानसून मेंटेनेंस के कारण होगा। बिजली कंपनी के मुताबिक, रामघाट फीडर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। रामघाट उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में बिजली का असर पड़ेगा। इनमें जीवागंज, नरसिंहपुर, नयागांव, मदारपुरा, सर्किट हाउस और शाकिर चक्की के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इस शटडाउन से करीब 3885 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम बिजली बंद होने से पहले ही निपटा लें। कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस का काम जल्दी पूरा होने पर बिजली सप्लाई तय समय से पहले भी शुरू हो सकती है। कंपनी ने नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments