Friday, October 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमैहर में दुर्गा प्रतिमा जुलूस में घुसी बाइक: डीजे पर नाच...

मैहर में दुर्गा प्रतिमा जुलूस में घुसी बाइक: डीजे पर नाच रहे 6 श्रद्धालु घायल, सभी अमरपाटन के रहने वाले – Maihar News




मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर स्थित पड़हा गांव में गुरुवार रात पंचमी के मौके पर दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के जुलूस में एक तेज रफ्तार बाइक घुस गई, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार समेत कुल छह लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण पिकअप वाहन में दुर्गा प्रतिमा रखकर स्थापना स्थल की ओर जा रहे थे। वाहन के साथ बड़ी संख्या में लोग पैदल चल रहे थे और डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ के बीच जा घुसी। इस हादसे में श्रद्धालुओं के साथ-साथ बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को ले जाया गया अस्पताल विपिन विश्वकर्मा (29 वर्ष, पिता रामहित विश्वकर्मा) – बाइक सवार रामेश्वर साकेत (60 वर्ष, पिता शिवबालक साकेत) जगदीश साकेत (50 वर्ष, पिता शिवबालक साकेत) शोभनाथ साकेत प्यारे लाल कोल कलावती यादव फूलमती कोल ये सभी घायल अमरपाटन, मैहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपू पड़हा और 1033 हाईवे एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments