Monday, April 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिंगोली-नीमच मार्ग पर दो बाइक आपस में भिड़ी: शिक्षक समेत दो...

सिंगोली-नीमच मार्ग पर दो बाइक आपस में भिड़ी: शिक्षक समेत दो घायल; गड्ढों से बचाने में हादसा – Jawad News


हादसा शुक्रवार रात 7.50 बजे का है।

नीमच में सिंगोली-नीमच सड़क मार्ग पर दड़ौली गांव के पास शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना हुई। पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढों से बचने की कोशिश में दो बाइक आपस में टकरा गईं।

.

हादसा शुक्रवार रात 7.50 बजे का है। मोरवन से दड़ौली की ओर जा रहे शिक्षक रामेश्वर नायक और नीमच लौट रहे कुरैशी की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में दोनों के हाथ-पैर में चोटें आईं। हड्डियों में फ्रैक्चर की आशंका के चलते दोनों को नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही डीकेन चौकी के आरक्षक रमेश बड़के और विक्रम सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। कुरैशी को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। शिक्षक रामेश्वर को परिजन निजी वाहन से अस्पताल ले गए।

कुरैशी को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है। पुलिया के पास गहरे गड्ढे बने हुए हैं। ग्रामीण हेमंत थारेचा और विष्णु कुमार नागौर के अनुसार, कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई।

सिंगोली-नीमच सड़क मार्ग पर बने गड्ढों से हो रहे हादसे।

सिंगोली-नीमच सड़क मार्ग पर बने गड्ढों से हो रहे हादसे।

इस लापरवाही के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments