Saturday, October 24, 2026
Homeबिज़नेसजियो के आईपीओ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पहली बार 1.38 करोड़ आवेदन...

जियो के आईपीओ ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पहली बार 1.38 करोड़ आवेदन और 7.40 लाख करोड़ की बोली


Last Updated:

Jio IPO : जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ को तीसरे दिन की बिडिंग खत्म होने तक रिकॉर्ड आवेदन मिले हैं. आवेदन के मामले में जियो के आईपीओ ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया और कुल 1.38 करोड़ अप्लीकेशन प्राप्त किए हैं. इस आईपीओ को अभी तक 7.40 लाख करोड़ की बोली मिली है. जियो प्लेटफॉर्म 28 अक्टूबर को शेयर बाजार के दोनों एक्सचेंज पर लिस्ट होगी.

Zoom

जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होनी है.

नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े जियो IPO ने ऐतिहासिक क्लोजिंग के साथ विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के IPO में तीन दिनों के दौरान 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए, जो दुनिया में किसी भी IPO को मिले अब तक के सबसे अधिक आवेदन हैं. शुक्रवार शाम 7 बजे बिडिंग बंद होने तक IPO 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका था. एंकर और गैर-एंकर निवेशकों की कुल बोलियां करीब 7.40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गईं. इनमें गैर-एंकर निवेशकों से करीब 4.90 लाख करोड़ और एंकर निवेशकों से करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये की मांग शामिल है.

जियो IPO में रिटेल निवेशकों के बीच भी शेयरों के लिए जबरदस्त होड़ रही. रिटेल कैटेगरी में करीब 8.5 करोड़ शेयर उपलब्ध थे, लेकिन 23 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां आईं. यानी उपलब्ध शेयरों के मुकाबले 2.72 गुना मांग रही. अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कितने निवेशकों को शेयर मिल पाएंगे? हालांकि, सब्सक्रिप्शन का यह अनुपात सीधे अलॉटमेंट की संभावना नहीं बताता. शेयरों का आवंटन वैध आवेदनों, न्यूनतम लॉट और लागू अलॉटमेंट प्रक्रिया के आधार पर होगा.

बड़े निवेशकों ने लगाई 70 गुना बोली
जियो के आईपीओ में बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 70.55 गुना सब्सक्राइब हुई है. गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 14 गुना, रिलायंस शेयरहोल्डर कोटा 7.60 गुना और कर्मचारी कोटा 2.93 गुना भर गया है. अब निवेशकों की नजर शेयरों के अलॉटमेंट पर है. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 26 अक्टूबर को अलॉटमेंट तय होगा, 27 अक्टूबर को शेयर डीमैट खातों में क्रेडिट किए जाएंगे और 28 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स की BSE और NSE पर लिस्टिंग होनी है.

जियो आईपीओ ने तोड़ दिया रिकॉर्ड
आवेदनों की संख्या के मामले में भी जियो IPO ने पिछला रिकॉर्ड बड़े अंतर से तोड़ा है. इससे पहले सबसे ज्यादा आवेदन पाने का रिकॉर्ड Waaree Energies के नाम था. अक्टूबर 2024 में उसके IPO को 97.34 लाख आवेदन मिले थे. जियो को इससे करीब 42 फीसदी ज्यादा आवेदन मिले हैं. जियो IPO में पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए थे, जबकि दूसरे दिन के अंत तक यह संख्या 75 लाख पार कर गई थी. तीसरे दिन आवेदनों की संख्या 1.38 करोड़ से ज्यादा पहुंच गई. जियो IPO की क्लोजिंग का दिन एक और वजह से खास रहा. शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी का जन्मदिन भी था. इसी दिन दुनिया में सबसे ज्यादा आवेदन पाने वाले IPO की ऐतिहासिक बिडिंग पूरी हुई.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments