Friday, October 30, 2026
Homeफूड5 चीजों से बनाएं अलसी के लड्डू, कमर दर्द-सर्दी दूर भगाए, बीमारियां...

5 चीजों से बनाएं अलसी के लड्डू, कमर दर्द-सर्दी दूर भगाए, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर


होमफोटोलाइफ़फूड

5 चीजों से बनाएं अलसी के लड्डू, कमर दर्द-सर्दी दूर भगाए, बीमारियां रहेंगी दूर

Last Updated:

Alsi Ke Laddu Kaise Banayen : सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है. सर्दी के सीजन में शरीर को अंदरूनी गर्माहट देने, ताकत बढ़ाने और कई मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए अलसी के लड्डू हर परिवार की पहली पसंद होते हैं. इनकी तासीर गर्म होती है. अलसी के लड्डू शरीर को ताकत देते हैं. कड़ाके की ठंड में शरीर के तापमान को बैलेंस करते हैं. सर्दियों में जोड़ों और कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है. अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द को कम करने में मदद करता है. इस सीजन में पांच चीजों से अलसी के लड्डू जरूर बनाएं. इन्हें कैसे बनाते हैं, आसान रेसिपी क्या है, आइये जानते हैं.

Flax Seed Laddu Recipe : अलसी के लड्डू खूब पसंद किए जाते हैं. सर्दियों में मौसम सर्दी-जुकाम और मौसमी संक्रमण से भी अलसी के लड्डू बचाते हैं. अलसी में कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा होती है. इससे हड्डियां मजबूत होती हैं. अलसी में फाइबर बहुत ज्यादा पाया जाता है. इससे पाचन बेहतर होता है. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं. अलसी के लड्डू कैसे बनाते हैं, इनमें कौन से मेवा मिलाए जाते हैं, आइये जानते हैं…..

अलसी के लड्डू बनाने के लिए अगर घर पर अलसी न हो तो बाजार से इसे खरीद लें. अलसी बाजार में 90-100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल जाती है. 250 से 300 ग्राम अलसी लीजिए. फिर उसे फ्राई पैन में डालकर गैस पर धीमी आंच में रोस्ट कर लें.धीरे-धीरे इसे चलाते जरूर रहें. थोड़ी देर में अलसी चटकने लगेगी. इसका मतलब यही है कि अलसी भुन रही है. खुशबी अच्छी आएगी. थाने थोड़ा सा फूल जाएंगे. 7-8 मिनट में जब अच्छे से रोस्ट हो जाए तो गैस बंद कर दें. 3-4 मिनट तक अलसी को पैन पर रहने दें. रोस्टेड अलसी को एक कटोरी में रख लीजिए. अब फ्राई पैन में 50 ग्राम ओट्स डलिए. इन्हें भी अच्छे से रोस्ट कर लीजिए.

ओट्स में फाइबर बहुत ज्यादा होता है. ये ब्ल्ड शुगर को कंट्रोल करते हैं. जब आप लड्डू खाएंगे तो भारी नहीं लगेंगे. आसानी से पच सकेंगे. अब दो बड़ी चम्मच घी लीजिए. इसमें 40 ग्राम बादाम, अखरोट 15 ग्राम, 30 ग्राम काजू हल्के से भून लीजिए. अब इन्हें एक कटोरी में निकाल लीजिए. अंत में बचे हुए घी में 20 ग्राम मखाना भून लें. इससे फ्राई पैन पर लगा घी अच्छे से इस्तेमाल हो जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब 20 ग्राम नारियल बुरादा लीजिए. इसे धीमी आंच पर फ्राई पैन में भून लें. जैसे ही बुरादे का रंग ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब मिक्सर लीजिए. रोस्टेड अलसी को इसमें अच्छे से पीस लीजिए. अलसी को पीसने के बाद रोस्टेड ड्राय फ्रूट्स को भी मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें. अब सब सामाग्री को परात में डाल लीजिए.

अब इसमें आधा चम्मच सूखी अदरक पाउडर, आधा चम्मच इलायची पाउडर, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला लीजिए. दाल चीनी बदलते मौसम में होने वाले कफ, गले की खराश और सर्दी-जुकाम से राहत दिलाती है. अब सब सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें. अब मिठास के लिए 200 ग्राम गुड़ पाउडर (जैगरी पाउडर) मिला ले. जरूरत के हिसाब से मिठास के लिए गुड़ मिला लें.

अब लड्डू बांधने के लिए आधा कप घी लीजिए. घी को फ्राई पैन में अच्छे से गर्म कर लीजिए. जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो उसे मिश्रण में डाल दें. घी को मिश्रण में अच्छे से मिला लें. जब मिश्रण हल्का गर्म हो तो लड्डू बांध लें. इस तरह से 5 मसालों से बनकर अलसी के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे. आप इन्हें स्टोर करके रख सकते हैं. नाश्ते में खा सकते हैं. सेहत के लिए ये बहुत फायदेमंद होते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments