धौलपुर में पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही 35 गर्म शॉल पुलिस ने जब्त की हैं। पुलिस ने शॉल ले जाने में इस्तेमाल की जा रही अर्टिगा गाड़ी को भी जब्त किया है। कार्रवाई आंगई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सनौरा गांव के पास की। पुलिस को आशंका है कि शॉल का इस्तेमाल पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जाना था। मुखबिर की सूचना पर रोकी गाड़ी आंगई थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सनौरा गांव के पास अर्टिगा गाड़ी में गर्म शॉल ले जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी में मिलीं 35 गर्म शॉल पुलिस ने अर्टिगा गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें करीब 35 गर्म शॉल मिलीं। पुलिस ने शॉल जब्त करने के साथ ही परिवहन में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी जब्त कर लिया। पुलिस को आशंका है कि पंचायत चुनाव के दौरान इन शॉल को मतदाताओं में बांटकर प्रभावित करने की तैयारी थी। थानाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई पूरी कार्रवाई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link

