Tuesday, November 3, 2026
Homeफूडशुद्ध दूध की क्रीम और पिस्ता-केसर से बनती गुलाबी छेना मिठाई, 350...

शुद्ध दूध की क्रीम और पिस्ता-केसर से बनती गुलाबी छेना मिठाई, 350 रुपए किलो कीमत


Last Updated:

Gulabi Chhena Rasgulla of Chhatarpur: आज हम आपको गुलाबी छेना रसगुल्ला के बारे में बताने जा रहे हैं. शुद्ध दूध के क्रीम से इस मिठाई की सजावट की जाती है. साथ ही पिस्ता और केसर भी डाला जाता है. जिससे ये मिठाई और भी खास बन जाती है. फिलहाल बाजार में इसका रेट 350 रुपए किलो है.

Gulabi Chhena Rasgulla. वैसे तो आपने छेना का रसगुल्ला बहुत खाया होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रसगुल्ले के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसे एक अलग तरह से बनाया जाता है. दरअसल, छतरपुर जिले में गुलाबी छेना बनाया जाता है. गुलाब के शेप में ये मिठाई बनाई जाती है इसलिए इसे गुलाबी छेना कहते हैं. इसे शुद्ध दूध के क्रीम से डिजाइन किया जाता है. साथ ही पिस्ता और केसर भी डाला जाता है. जिससे ये मिठाई और भी खास बन जाती है. इसलिए इसकी डिमांड लोगों में बनी हुई है.

छतरपुर के पुराने हलवाई और प्रेम पैलेस होटल संचालक बब्बी चौरसिया बताते हैं कि उनके यहां साल भर तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं. अभी दीपावली का त्योहार आने वाला है तो ऐसे में कुछ खास मिठाइयां बनाई गई हैं. जिसमें गुलाबी छेना मिठाई भी बनाई गई है. ग्राहकों में इसकी फिलहाल जोरदार डिमांड है.

शुद्ध दूध के मलाई की क्रीम से बनती
बब्बी बताते हैं कि जैसे छेना रसगुल्ला बनाया जाता है वैसे ही इस मिठाई को भी बनाया जाता है. हालांकि, इसमें अलग से भी काम करना होता है. इसकी डिजाइन भी बनाई जाती है. ये डिजाइन शुद्ध दूध की मलाई से बनाई गई क्रीम से तैयार की जाती है. यही डिजाइन इस मिठाई में चार चांद लगा देती है. इस डिजाइन को हमारे कारीगर अरविंद बनाते हैं.

गुलाब फूल के आकार में तैयार की जाती
बब्बी बताते हैं कि गुलाबी छेना में दूध मलाई की क्रीम से गुलाब की आकृति में डिजाइन बनाई जाती है. इसके बाद इसमें पिस्ता और केसर डाला जाता है. इस तरह ये मिठाई तैयार हो जाती है. इसकी अट्रैक्टिव डिजाइन लोगों को खींच लेती है. साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. इसे गुलाब फूल के शेप में बनाया जाता है इसलिए इसे गुलाबी छेना रसगुल्ला कहा जाता है. साथ ही इसे बंगाली मिठाई भी कहते हैं.

हलवाई बनाते नई-नई मिठाई
बब्बी बताते हैं कि हमारे सामान्य तौर पर बनने वाली मिठाइयों में कुछ न कुछ एड करते रहते हैं. कहने का मतलब है क्रिएटिविटी दिखाते रहते हैं इसलिए हमारे होटल में खास मिठाइयां लोगों को मिल जाती हैं.

350 रुपए किलो बिकती मिठाई
बब्बी बताते हैं कि सामान्य छेना रसगुल्ला 300 रुपए किलो बिकता है वहीं गुलाबी छेना रसगुल्ला 350 रुपए किलो बिकता है. इसकी डिमांड इतनी रहती है कि कुछ ही घंटों में बिक जाता है. दीपावली त्यौहार तक ये मिठाई बनती रहेगी.

About the Author

Mohd Majid

With more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments