Thursday, November 5, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAsus का नया गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम के साथ...

Asus का नया गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम के साथ मिलेगा 33 घंटे का बैटरी बैकअप


Asus ने भारत में ZenBook 14 सीरीज का नया मॉडल भारत में लॉन्च किया है। आसुस का यह नया लैपटॉप बड़ी बैटरी के साथ आता है। साथ ही, इसे AMD और Qualcomm चिप के साथ पेश किया गया है। ZenBook 14 सीरीज के इस नए लैपटॉप के साथ कंपनी ने ZenMouse MD202 भी पेश किया है। इसमें सिरेलूमिनम टॉप कवर दिया गया है, जो मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

कितनी है कीमत?

Asus ZenBook 14 की शुरुआती कीमत 1,36,990 रुपये है। इसे तीन कंफिग्रेशन Intel, AMD और Qualcomm चिपसेट के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके Intel Core Ultra 9 चिप वाले टॉप मॉडल की कीमत 1,67,990 रुपये है। वहीं, AMD Ryzen AI 7 चिपसेट वाला मॉडल 1,56,990 रुपये में आता है। इस लैपटॉप को भारत में Asus के एक्सक्लूसिव स्टोर, E-Shop, Amazon, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और अन्य ऑथोराइज्ड रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी लैपटॉप के साथ नो-कॉस्ट EMI और अन्य बैंक ऑफर भी दे रही है।

Asus ZenBook 14 (2026) के फीचर्स

आसुस का यह फ्लैगशिप लैपटॉप (UX3480AA) 14 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आता है। इस लैपटॉप में कंपनी ने 3K यानी 2880 x 1800 पिक्सल रेजलूशन वाला OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले यूज किया है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसके AMD और Snapdragon वाले मॉडल में कंपनी ने OLED स्क्रीन दी है, जो HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है।

आसुस का यह नया लैपटॉप Intel Core 9 Ultra, AMD Ryzen AI 7 345 और Snapdragon X X1-26 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 512GB SSD चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3, USB 3.2 Gen 1, Type C, Thuderbolt पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, HDMI 2.1 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Asus ZenBook 14 में कंपनी ने दमदार बैटरी दी है। Intel वाले मॉडल में 70Wh की बैटरी मिलेगी। वहीं, AMD वाले मॉडल में कंपनी ने 50Wh की बैटरी दी है। इसे चार्ज करने के लिए 68W का चार्जर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप सिंगल चार्ज में 33 घंटे तक का बैटरी बैकअप देगी।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy A38 की बैटरी में होगा बड़ा अपग्रेड, कई फीचर्स आए सामने

 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments