Friday, November 6, 2026
Homeराज्यराजस्तानअजमेर मेंं दीपावली पर रोशनी में नहाया शहर, देखें PHOTO'S: आनासागर...

अजमेर मेंं दीपावली पर रोशनी में नहाया शहर, देखें PHOTO’S: आनासागर का 10 KM ट्रैक पुष्कर घाटी से डायमंड रिंग जैसा दिखा; अयोध्या की तर्ज पर सजे बाजार – Ajmer News




दीपावली पर अजमेर रोशनी के अनूठे रंग में रंग गया है। आनासागर की 10 किमी का ट्रैक पुष्कर घाटी से चमकती ‘डायमंड रिंग’ जैसी नजर आ रही है। रामसेतु से लेकर मार्टिंडल ब्रिज, अलवर गेट, नगरा, रामनगर और पुष्कर रोड तक रंग-बिरंगी रोशनी और भगवा सजावट ने शहर का रूप बदल दिया है। नगर निगम ने इस बार उत्तर के साथ दक्षिण क्षेत्र की बस्तियों और कॉलोनियों तक सजावट पहुंचाई है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चौपाटी से विद्युत सजावट का शुभारंभ किया। देवनानी ने बताया कि दीपावली पर सवा लाख दीपक जलाए जाएंगे। अगले दो साल में यह संख्या 5 लाख तक पहुंचाने की योजना है। पर्यटकों ने भी इस बार की सजावट को पहले से अलग और खूबसूरत बताया। पुष्कर की नेहा ठाकुर ने कहा कि इस बार का नजारा बेहद शानदार है, वहीं नसीराबाद की प्रतिमा रावत ने रोशनी देखकर कहा- ‘वाओ सो ब्यूटीफुल। PHOTO’S में देखें अजमेर की रौशनी……



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments