चूरू में एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने रविवार शाम मुख्य बाजार में व्यापारियों और आमजन से रामा-श्यामा की। उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
खान सुभाष चौक, सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा और मोजासिया चौक समेत बाजार के कई स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से मुलाकात की और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही।
इस दौरान व्यापारियों और आमजन ने खान को साफा पहनाया, फूल बरसाए और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। खान ने कहा कि दीपावली रोशनी, खुशी और आपसी प्रेम का त्योहार है। यह मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि चूरू की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द उसकी पहचान है। सभी वर्गों के लोगों को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए, ताकि समाज में एकता और भाईचारा मजबूत हो। उन्होंने देश और प्रदेश की उन्नति, खुशहाली और अमन-चैन की कामना की।
इस मौके पर रौनक शर्मा, आसिफ खान, अली हसन, पीयूष शर्मा, दीपक व्यास, योगेश व्यास, बाबू, सब्बीर खान और प्यारेलाल बगड़िया समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
Source link

