Tuesday, November 10, 2026
Homeराज्यबिहारबाढ़ में 18 साल की लड़की से गैंगरेप, 2 अरेस्ट: 3...

बाढ़ में 18 साल की लड़की से गैंगरेप, 2 अरेस्ट: 3 युवक पिस्टल दिखाकर घर से डेढ़ किलोमीटर दूर ले गए, छोटी बहन के सामने वारदात – Patna News




पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पड़ोस गांव के तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया किया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। घटना बेढना ओपी क्षेत्र की है। रास्ते में 3 युवकों ने पकड़ा पीड़िता की बहन ने बताया कि दीपावली की रात करीब 11 बजे तक उनके पिता घर नहीं लौटे थे। इसके बाद दोनों बहनें उन्हें खोजने निकली। इस दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर बगल के गांव के तीन युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों ने बड़ी बहन के मुंह में कपड़ा बांध दिया। मुझे पिस्टल दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। बड़ी बहन को बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर सुनसान सड़क पर ले गए। वहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। मैं यह सब देखती रही। इसके बाद दोनों बहनों को वहीं छोड़कर भाग गए। रात 1 बजे पीड़िता घर पहुंची करीब दो घंटे बाद, रात एक बजे, दोनों बहनें घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। मां की मौत के बाद पिता मानसिक तनाव में रहते थे जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से उनके पिता मानसिक तनाव में रहते हैं। परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं। पीड़िता सबसे बड़ी बेटी है। मां की मौत के बाद उसकी पढ़ाई छूट गई थी और वह घर संभाल रही थी। वह बीए में दाखिला ले चुकी है। परिवार खेती और पशुपालन से आजीविका चलाता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments