Friday, November 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19-20 नवंबर को: 6 मंडलों में 81...

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19-20 नवंबर को: 6 मंडलों में 81 केंद्र, 1.27 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा – Prayagraj (Allahabad) News




उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। प्रदेशभर से कुल 1,27,571 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। 6 मंडलों में 81 केंद्र परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा और मेरठ में कुल 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। दो दिन, चार पालियां परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। प्रवेश पत्र 15 नवंबर को आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए ‘एग्जाम सिटी स्लिप’ पहले ही जारी कर दी है। सटीक परीक्षा केंद्र के पते सहित प्रवेश पत्र 15 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा पैटर्न में बदलाव इस बार की लिखित परीक्षा कुल 360 अंकों की होगी, जिसमें 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन तथा 90 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। आयोग ने पहली बार नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया है। चयन प्रक्रिया चयन कुल 400 अंकों के आधार पर होगा, जिसमें लिखित परीक्षा के 360 अंक और साक्षात्कार के 40 अंक शामिल होंगे। भर्ती अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत की जा रही है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 15 नवंबर को प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, केंद्र का पता और यात्रा की योजना पहले से तैयार करें तथा परीक्षा दिवस पर निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments