Last Updated:
इंदौर में एक महिला ने मैदे की बजाय ज्वार और गेहूं के आटे से यूनिक और स्वास्थ्यवर्धक मोमोज बनाए हैं.यहां लोग दूर-दूर से इन होममेड मोमोज का स्वाद चखने आ रहे हैं.ज्वार और गेहूं के आटे से बनने वाले ये मोमोज स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे बताए जा रहे हैं
बच्चों से लेकर बड़ों तक मोमोज खाना पसंद करते हैं. आमतौर पर मोमोज मैदे के बने होते हैं, लेकिन इंदौर में एक महिला ने एक यूनिक इन्वेंशन किया है. अब वह मोमोज मैदे से नहीं बल्कि ज्वार और गेहूं के आटे से तैयार कर रही हैं. ज्वार और गेहूं के आटे से बनने वाले ये मोमोज स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे बताए जा रहे हैं. इन मोमोज का स्वाद बेहद यूनिक है. इन्हें खाने के लिए लोग दूर-दूर से इंदौर आ रहे हैं. ग्राहक इन मोमोज का स्वाद चखकर इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ज्वार और आटे के मोमोज
मोमोज बनाने वाली महिला ने बताया कि उनके मोमोज पूरी तरह ज्वार और आटे के होते हैं. कुरकुरे और तंदूरी मोमोज बनाने के लिए ज्वार का आटा लगाया जाता है. इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा मिलाया जाता है. इसमें मैदा नहीं मिलाया जाता है, हालांकि फिलिंग्स के लिए ना के बराबर मैदा मिलाया जाता है। यह उनके घर के होममेड मोमोज हैं.
सफलता और लोगों की प्रतिक्रिया
महिला ने बताया कि उन्होंने पहली बार ज्वार के आटे से मोमोज बनाए थे. उनका यह प्रयोग सफल हो गया। लोगों को इन मोमोज का स्वाद बेहद पसंद आ रहा है. बड़ी संख्या में लोग उनकी दुकान पर मोमोज खाने आ रहे हैं. लोग उनसे ज्वार के मोमोज बनाने का राज व रेसिपी पूछते हैं। पहले उन्होंने खुद ज्वार के आटे से मोमोज बनाकर खाए और उसके बाद लोगों को खिलाए.
स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद
स्वास्थ्य के लिहाज से यह मोमोज बच्चों और बड़ों दोनों के लिए अच्छे बताए जा रहे हैं. लोग इन मोमोज का स्वाद ले रहे हैं और इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.
मिलेट्स को फास्ट फूड से जोड़ने का प्रयोग
ज्वार एक मोटा अनाज है, जिसमें फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. गेहूं के आटे के साथ इसका इस्तेमाल कर महिला ने फास्ट फूड को नया रूप देने की कोशिश की है. हालांकि, इन मोमोज को पूरी तरह हेल्दी फूड कहना उनकी फिलिंग, तेल और पकाने के तरीके पर भी निर्भर करता है. इसके बावजूद उनका यह प्रयोग मिलेट्स को रोजमर्रा के खान-पान में शामिल करने का एक नया तरीका पेश कर रहा है

