Monday, November 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल के चुनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य निलंबित: पुलिस कमिश्नर की...

भोपाल के चुनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य निलंबित: पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में हुए जनसंवाद में नहीं पहुंचे थे – Bhopal News




भोपाल के चुनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को निलंबित कर दिया है। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैर मौजूदगी उनके निलंबन की वजह बनी। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनने और पुलिस व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी के बावजूद थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य का नहीं पहुंचना अधिकारियों को नागवार गुजरा। इसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों और महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रति लापरवाही के रूप में देखा गया। इसके बाद डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने थाना प्रभारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। राजधानी में थाना प्रभारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बीच इस निलंबन को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments