बागपत के पक्के घाट पर यमुना नदी किनारे छठ पूजा के दौरान एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा मिला। घाट पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे लोगों की नजर मृत गोवंश पर पड़ी तो इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गोवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था में जुट गए।
बजरंग दल के ललित नगर संयोजक गौरव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाया और मृत गोवंश को विधि-विधान के साथ दफन कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी निभाते हुए मौके पर व्यवस्था संभाली और गोवंश का अंतिम संस्कार कराया।
बताया गया कि छठ पूजा के चलते पक्के घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई थी। ऐसे में मृत गोवंश मिलने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे वहां से हटवाकर दफनाने की व्यवस्था की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के इस प्रयास की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
Source link
छठ पूजा के दौरान यमुना किनारे मृत गोवंश मिला: बागपत के पक्के घाट पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफनाया – Baghpat News
RELATED ARTICLES

