Monday, November 16, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में फिल्म ‘महिमा खाटू श्याम की’ का पोस्टर लॉन्च: कैलाश...

जयपुर में फिल्म ‘महिमा खाटू श्याम की’ का पोस्टर लॉन्च: कैलाश खेर और अनूप जलोटा ने दी है फिल्म को आवाज, भक्ति, लोक आस्था और आध्यात्मिक शक्ति दिखेगी – Jaipur News




खाटू श्याम बाबा की महिमा, भक्ति और उनके प्रति भक्तों की अटूट आस्था की कहानी अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। बाबा श्याम के भक्तों को उनकी महिमा से रूबरू कराने के उद्देश्य से राम शंकर फिल्म्स और योगी फिल्म्स प्रोडक्शन की ओर से फिल्म ‘महिमा खाटू श्याम की’ का निर्माण किया गया है। रविवार को जयपुर में फिल्म का टीजर और पोस्टर लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की पहली झलक देखकर मौजूद श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में खाटू श्याम जी मंदिर के महाराज श्याम सिंह चौहान, सुनील महाराज सहित कई अतिथि और बड़ी संख्या में जयपुर के श्याम भक्त शामिल हुए। वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित समारोह में फिल्म के टीजर और पोस्टर का अनावरण किया गया। फिल्म की पहली झलक में बाबा श्याम की महिमा, मंदिर के मनमोहक दृश्य और भक्तिमय प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर और अनूप जलोटा ने अपनी आवाज दी है, जो इसके आध्यात्मिक और संगीत पक्ष को खास बनाती है। टीजर लॉन्च के दौरान दर्शकों ने फिल्म को लेकर उत्सुकता दिखाई। कार्यक्रम के निवेदक कॉन्टिनेंटल पेट्रोलियम्स लिमिटेड के चेयरमैन मदन लाल खंडेलवाल रहे।
अनिल धवन और अनूप जलोटा सहित कई कलाकार आएंगे नजर फिल्म के निर्माता-निर्देशक राम शंकर और निर्माता डॉ. राजेश डेगन समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, सह-निर्माता एवं गायक जय कुमार दीवाना, पी एंड ए पार्टनर योगी फिल्म्स प्रोडक्शन के कमलनाथ योगी और अभिनेत्री मिस हिना ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन एंकर बजरंग शर्मा ने किया। फिल्म में अनिल धवन, अनूप जलोटा, भाविन भानुशाली, दिनेश मेहता, दीपिका उपाध्याय, शिल्प चुग, अपुरब डेगन, बेबी पाथोजा सहित अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के लेखक-निर्देशक राम शंकर हैं। इसका निर्माण राम शंकर और डॉ. राजेश डेगन ने किया है। वहीं, जय कुमार दीवाना ने सह-निर्माता होने के साथ-साथ संगीत और गायन में भी योगदान दिया है। भक्ति, लोक आस्था और आध्यात्मिकता का होगा संगम ‘महिमा खाटू श्याम की’ केवल एक धार्मिक फिल्म नहीं, बल्कि बाबा श्याम के प्रति भक्तों की श्रद्धा, विश्वास और समर्पण को सिनेमाई रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है। फिल्म के माध्यम से निर्माताओं ने खाटू श्याम की महिमा और उनकी भक्ति से जुड़े आध्यात्मिक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है। इसमें खाटू श्याम मंदिर के मनमोहक दृश्य, धार्मिक प्रसंग और भक्तिमय वातावरण दर्शकों को बाबा के दरबार से जोड़ने का प्रयास करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments