जिले की छोटी सरवा पंचायत समिति के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव के नतीजे आने के बाद जमकर बवाल हो गया। चुनाव में 32 वोटों से हारने वाले प्रत्याशी ललित कुमार के समर्थकों ने आक्रोशित होकर पोलिंग बूथ पर हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और मतदान दल (पोलिंग पार्टी) पर पथराव कर जानलेवा हमला किया। देखें PHOTOS…. पोलिंग पार्टी के कर्मचारी घायल, मौके पर पहुंचे SDM मतगणना के बाद जैसे ही ललित कुमार के 32 मतों से हारने की घोषणा हुई, उनके समर्थक बेकाबू हो गए। भीड़ ने पथराव और मारपीट शुरू कर दी, जिससे पोलिंग पार्टी के कई कर्मचारियों को चोटें आई हैं। इसी दौरान उपद्रवियों ने वहां खड़ी जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आग लगा दी, जिससे वाहन जलकर खाक हो गया। पुलिस की दबिश, स्थिति नियंत्रण में बवाल की सूचना मिलते ही कुशलगढ़ SDM मुकेश मीणा और भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और उपद्रवियों को खदेड़ा। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में दबिश देकर उपद्रव और आगजनी में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। SDM मुकेश मीणा ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
Source link

