Last Updated:
स्ट्रॉबेरी चॉकलेट बनाने के लिए मुख्य रूप से स्ट्रॉबेरी और विभिन्न प्रकार की चॉकलेट का उपयोग किया जाता है. इसे बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए इसे तैयार करने वाले युवक ने बताया कि यह एक सीजनल फूड है जो ठंड के दिनों में बाजार में स्ट्रॉबेरी आने पर बनाया जाता है। इसमें मिल्क, व्हाइट और डार्क चॉकलेट का कॉम्बिनेशन रहता है.
इंदौर में इन दिनों स्ट्रॉबेरी चॉकलेट लोगों को खूब पसंद आ रही है. ठंड के दिनों में मिलने वाली यह खास डिश मीठी, स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आती है. स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट से बनने वाली यह रेसिपी हेल्दी और टेस्टी होती है.स्ट्रॉबेरी चॉकलेट बनाने के लिए मुख्य रूप से स्ट्रॉबेरी और विभिन्न प्रकार की चॉकलेट का उपयोग किया जाता है. इसे बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए इसे तैयार करने वाले युवक ने बताया कि यह एक सीजनल फूड है जो ठंड के दिनों में बाजार में स्ट्रॉबेरी आने पर बनाया जाता है। इसमें मिल्क, व्हाइट और डार्क चॉकलेट का कॉम्बिनेशन रहता है.
डिश बनाने का तरीका
स्ट्रॉबेरी चॉकलेट तैयार करने के लिए सबसे पहले एक गिलास में स्ट्रॉबेरी को काटा जाता है. इसके बाद इसमें मिल्क, व्हाइट और डार्क चॉकलेट की फीलिंग की जाती है. चॉकलेट की मदद से ही इसे डेकोरेट किया जाता है.तैयार होने के बाद इसे ग्राहकों को परोसा जाता है.
ग्राहकों की कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
यह डिश खाने में मीठी और बेहद स्वादिष्ट लगती है। स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट के इस फ्लेवर को लोग काफी पसंद करते हैं. केवल ठंड के मौसम में उपलब्ध होने के कारण इसकी मांग अधिक मात्रा में रहती है.
दूसरे राज्यों से भी पहुंच रहे स्वाद के शौकीन
इंदौर में इस डिश की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. यहां आने वाले दूसरे राज्यों के लोग भी स्ट्रॉबेरी चॉकलेट का स्वाद लेना पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों को इसका मीठा और चॉकलेटी स्वाद काफी पसंद आ रहा है.इंदौर अपने खानपान और नए फूड एक्सपेरिमेंट के लिए पहले से ही मशहूर है. अब सर्दियों की यह खास स्ट्रॉबेरी चॉकलेट भी शहर के फूड कल्चर में अपनी अलग पहचान बना रही है. हालांकि, इसे हेल्दी बताने के बजाय स्वादिष्ट सीजनल डेजर्ट कहना ज्यादा सही होगा.

