रीवा के जोगिनिहाई टोल प्लाजा का एक वीडियो मंगलवार को सामने आया है। इसमें मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरपर्सन संजय नगाइच और टोल कर्मचारियों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। घटना 2 से तीन दिन पुरानी है। टोल प्लाजा पर मौजूद एक कर्मचारी ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। आरोप है कि संजय नगाइच ने अपने पद का हवाला देते हुए टोल कर्मचारियों पर धौंस दिखाई। सामने आए वीडियो में संजय नगाइच कर्मचारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘तुम एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरपर्सन को नहीं जानते, नशे में हो क्या?’ इस पर टोल कर्मचारियों ने भी जवाब देते हुए कहा- ‘नशे में तो आप लग रहे हैं।’ कांग्रेस ने उठाए सवाल
मामले को लेकर कांग्रेस नेता अभिनव बरोलिया ने संजय नगाइच पर निशाना साधा है। बरोलिया ने टोल कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और टोल शुल्क का भुगतान नहीं करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब हर टोलकर्मी उन्हें सैल्यूट करे और उनकी गाड़ी के सामने नतमस्तक हो जाए? बरोलिया ने कहा कि टोल कर्मचारियों को राजनीतिक धौंस दिखाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की शैली से समझ आता है कि भाजपा के नेता और पदाधिकारी आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया कि क्या वे संजय नगाइच के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? साथ ही मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन से मामले में कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। नौकरी जाने के डर से सामने नहीं आ रहे टोलकर्मी मामले में टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने खुलकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फोन पर नाम न बताते हुए टोलकर्मी ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता के खिलाफ बोलने पर उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। कर्मचारियों ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता ने टोलकर्मियों के साथ अभद्रता की थी। कर्मचारियों के मुताबिक, संजय नगाइच उनसे बार-बार नाम पूछ रहे थे और कलेक्टर से बात करने की धमकी दे रहे थे। कर्मचारियों ने अपने नाम भी बताए थे। उनका कहना है कि घटना 2 से तीन पुरानी है जिसका वीडियो उन्होंने किसी को नहीं दिया था, क्योंकि जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें आश्वासन मिला था। लेकिन जब उन्हें लगा कि इस घटनाक्रम में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सोमवार रात को वीडियो सार्वजनिक कर दिया, ताकि ऐसे नेताओं की सच्चाई सबके सामने आ सके। नौकरी और भविष्य पर संकट की आशंका से चुप हैं टोलकर्मी टोल कर्मचारियों का आरोप है कि बहस के दौरान उन्हें तबाह कर देने की धमकी दी गई थी। कर्मचारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि उन्हें बार-बार नाम पूछकर डराया गया और कलेक्टर से बात करने की बात कही गई। उनका कहना है कि सत्ता में बैठे नेता के खिलाफ बोलने की कीमत उन्हें अपनी नौकरी गंवाकर चुकानी पड़ सकती है।
Source link
जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर भाजपा नेता ने दिखाई धौंस: रीवा में बोले-MP वेयरहाउसिंग का चेयरपर्सन हूं..नहीं जानते, नशे में हो क्या?; कलेक्टर को भी बताता हूं अभी – Rewa News
RELATED ARTICLES

