उदयपुर शहर के गणेश घाटी क्षेत्र में मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण रोजाना व्यर्थ पानी बह रहा है। आज पार्षद प्रतीक नागर ने खुद मोर्चा संभाला और करीब तीन घंटे तक मौके पर डटे रहकर इस पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार शिकायतों के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। लंबे समय से पाइपलाइन लीकेज की समस्या नगर निगम वार्ड-15 के पार्षद प्रतीक नागर ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे सड़कों पर पानी बह रहा था। उनके लगातार फॉलोअप और प्रयासों के बाद कुछ छोटे लीकेज तो ठीक कर दिए गए, लेकिन एक बड़ी पाइपलाइन से पानी का रिसाव अब भी लगातार जारी है। मरम्मत में देरी पर पार्षद ने जताई नाराजगी पार्षद ने बताया कि गणेशघाटी क्षेत्र में नानी गली के वहां पर आज भी लीकेज की समस्या थी। पार्षद ने स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की मरम्मत कार्य में देरी पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने बताया कि वे 3 नवंबर से इस समस्या को बता रहे लेकिन काम नहीं हुआ। दीपावली के बाद तो इस काम को स्मार्ट सिटी एजेंसी को समय पर कराना चाहिए था, चक्कर पर चक्कर दे रहे और जनता परेशान हो रही है। सड़क पर फिसल कर गिर रहे लोग उन्होंने बताया कि इससे एक तरफ साफ पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आमजन को भी निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लीकेज पानी से कई लोग स्लीप होकर गिर भी गए। पार्षद ने बताया कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि लीकेज को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया गया है और कल तक इस पाइपलाइन को पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा।
Source link

