Wednesday, November 18, 2026
Homeराज्यबिहारयुवक पर तलवार से हमला कर नदी में फेंका: जमुई में...

युवक पर तलवार से हमला कर नदी में फेंका: जमुई में बाइक से धक्का लगने को लेकर विवाद; 7 लोगों के खिलाफ शिकायत – Jamui News




जमुई में युवक पर तलवार से हमला कर उसे बरमसिया नदी में फेंकने का आरोप है। घटना झाझा थाना क्षेत्र की है। चितोचक गांव के विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला। विशाल ने धीरेंद्र यादव, दीपक यादव और सात अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, वे मंगलवार शाम झाझा बाजार से घर लौट रहे थे। बरमसिया गांव के पास आरोपितों ने उन्हें घेरकर तलवार से हमला किया। शरीर के कई हिस्सों में लगी चोटें विशाल के हाथ, पैर, कान और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। आरोप है कि हमले के बाद उन्हें घायल हालत में नदी में फेंककर आरोपित फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन विशाल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा ले गए। वहां से उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना भेज दिया। मौके से आई तस्वीरें…. बाइक से धक्का लगने को लेकर विवाद विशाल ने बताया कि कुछ महीने पहले बाइक से धक्का लगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उनका आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश में उन पर दोबारा हमला किया गया। रेफरल अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. शादाब ने बताया कि विशाल के हाथ, पैर, कान समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया। सूचना मिलने पर झाझा पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments