Thursday, November 19, 2026
Homeटेक्नोलॉजीMotorola ला रहा Wide फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr Flex, फीचर्स आए सामने

Motorola ला रहा Wide फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr Flex, फीचर्स आए सामने


Motorola के Wide डिस्प्ले वाले अपकमिंग फोल्डेबल फोन ‘Razr Flex’ के कई फीचर्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इस फोन को हाल ही में कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। फोन का डिजाइन सितंबर में लीक हो गया था। मोटोरोला का यह फोन Samsung Galaxy Z Fold 8 और Xiaomi 18 Pro Fold की तरह वाइड यानी चौड़े डिस्प्ले पैनल के साथ पेश किया जाएगा। इसके स्क्रीन का आसपेक्ट रेश्यो 16:9 रहेगा।

सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट

मोटोरोला का यह पहला वाइड फोल्डेबल फोन होगा। कंपनी ने इस सा अपना पहला बुक स्टाइल वाला फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold लॉन्च किया है। अपकमिंग डिवाइस को Razr Flex 2027 के नाम से उतारा जा सकता है। इस फोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Parker कोडनेम के साथ देखा गया है। डिवाइस का मॉडल नंबर XT2761 है। फोन में Qualcomm Snapdragon SM884 5 Pro चिपसेट दिया जाएगा। पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन दो कलर ऑप्शन- Panatone Coriander और Panatone Dark Botanical Garden में पेश किया जा सकता है।

Razr Flex 2027 के संभावित फीचर्स

पहले इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन ‘रेजर फ्लेक्स’ का रेंडर सामने आया था, जिसमें पासपोर्ट डिजाइन वाले फोल्डेबल फोन का स्केच देखा जा सकता है। फोन के बैक में पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। वहीं, फोन की दाहिनी ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल देखे जा सकते हैं। इस फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

सर्टिफिकेशन वेबसाइट के लीक हुए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0 मिलेगा। साथ ही, यह फेस अनलॉक फीचर से लैस होगा और इसमें कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देने वाली है। FCC लिस्टिंग के मुताबिक, फोन WiFi 7, UWB, 5G, NFC और वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Reditt पर शेयर हुई जानकारी के मुताबिक, फोन में 6.92 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 4.97 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन IP48 + IP49 रेटेड होगा। इसके बैक में 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। फोन का कैमरा 30x डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है। यह Android 17 पर काम करेगा। साथ ही, यह फोल्डेबल डिवाइस 5000mAh की बैटरी और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – 300 इंच की स्क्रीन साइज वाला 4K Smart प्रोजेक्टर लॉन्च, घर की दीवार को बनाएं ‘मूवी स्क्रीन’





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments