Thursday, November 19, 2026
Homeराज्यराजस्तानमैरिज होम में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में हुए धमाके: दूर...

मैरिज होम में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में हुए धमाके: दूर से दिखाई दे रही लपटें; बर्थडे पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था – Bharatpur News




भरतपुर में गुरुवार की शाम एक मैरिज होम में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें दूर- दूर तक दिखाई दी। जानकारी के अनुसार, सारस चौराहा स्थित ‘ज्वाला कैटर्स मैरिज होम’ में देर शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मैरिज होम में बर्थडे पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। हालांकि जनहानि की सूचना नहीं है। पहले देखिए- हादसे की तस्वीरें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद मैरिज होम के भीतर से लगातार तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह धमाके अंदर रखे रसोई गैस सिलेंडरों में विस्फोट के कारण हो रहे हैं, जिससे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। आसमान में धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। फिलहाल जनहानि नहीं हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments