Friday, November 20, 2026
Homeराज्यराजस्तानउदयपुर में 24-सीटों के बावजूद भाजपा को क्रॉस-वोटिंग का डर: झाला-चौहान...

उदयपुर में 24-सीटों के बावजूद भाजपा को क्रॉस-वोटिंग का डर: झाला-चौहान का नाम रेस में, डांगी-मेनारिया भी विकल्प – Udaipur News




उदयपुर में जिला परिषद् चुनाव की काउंटिंग के बाद भाजपा को बहुमत मिल गया है। बहुमत के सटीक आंकडे पर होने के चलते भाजपा में सबसे बड़ा डर क्रॉस वोटिंग का है। हालांकि बहुमत के बिल्कुल नजदीकी आंकडे पर होने के कारण कांग्रेस भी जिला प्रमुख और उप-जिला प्रमुख के लिए अपना पूरा लगा सकती हैं। जिला प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित ओपन होने से हर समाज की नजर इस पर टिकी हुई है। इस बार उदयपुर में जिला परिषद् के कुल 47 वार्डों में से भाजपा के 24 वार्डों में प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि 22 सीटों पर कांग्रेस और 01 सीट पर बाप प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे हैं। बहुमत के लिए 24 सदस्यों को होना जरूरी है, जो इस बार भाजपा के पास है। अब यही बहुमत के लिए सिर्फ आवश्यक आंकडा ही होना भाजपा नेताओं के लिए बड़ा चिंता बन गया है। किसी भी नेता को जिला प्रमुख पद के लिए आगे करने पर दूसरे ग्रुप के नेता कहीं क्रॉस वोटिंग नहीं कर दे। यह डर वोटिंग तक बना रहेगा। भाजपा को बहुमत के मिलने आगे सबसे बड़ा टास्क जिला प्रमुख के लिए चयन है। इस फेहरिस्ट में सबसे प्रमुख नाम हिम्मत सिंह झाला का हैं। झाला वल्लभनगर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लंबे समय से पार्टी में एक्टिव होने के साथ ही उनकी छवि फाइनेंशियल सपोर्टर की रही है। ऐसे में दिल्ली-जयपुर के स्तर पर भी उनका मजबूती के साथ आगे है। हालांकि स्थानीय स्तर पर उनके नाम पर पूरी तरह से सर्व-सहमति भी नहीं है। उसके अलावा इस रेस में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान का नाम भी है। चौहान भी मावली इलाके से चुनकर जिला परिषद् का सदस्य बने हैं। चौहान गुलाबचंद कटारिया गुट के नेता माने जाते हैं। हालांकि गैर राजूपत चेहरे को मौका दिए जाने की सूरत में पार्टी दलीचंद डांगी या घनश्याम मेनारिया जैसे चेहरे पर भी दांव लगा सकती है। हालांकि राजनीति के जानकार इसकी संभावना बेहद कम मानते हैं। ऐसे में किसी राजपूत को जिला प्रमुख बनाने की स्थिति में उप जिला प्रमुख के लिए इन दोनों चेहरों में किसी को एक मौका दे सकती है। दलीचंद डांगी मावली से विधायक रह चुके हैं, जबकि घनश्याम मेनारिया भी संघ पृष्ठभूमि से होने से मजबूत मानी जा रही है। डांगी ओबीसी वर्ग से आते है और किसान वर्ग में उनकी साफ और डाउन टू अर्थ छवि है। दूसरी ओर घनश्याम मेनारिया भी लंबे समय से पार्टी में एक्टिव हैं। पार्टी में इन दोनों को इस बार मौका देने की चर्चा हैं। कांग्रेस भी बाप और क्रॉस वोटिंग के सहारे बना रही रणनीति दूसरी ओर कांग्रेस भी बहुमत से ठीक 2 कम होने के बावजूद बाप से जीते जिला परिषद् सदस्य और भाजपा के क्रॉस वोटिंग की फायदा उठाने की उम्मीद में है। लालसिंह झाला और राजसिंह झाला कांग्रेस से जिला प्रमुख रेस में प्रमुख हैं। लालसिंह कांग्रेस में लंबे समय तक देहात जिलाध्यक्ष रहे हैं। उनकी संगठन में जबरदस्त पकड़ है, जबकि राजसिंह झाला पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के करीबी नेता है। वे पूर्व गृहमंत्री दिवंगत गुलाबसिंह शक्तावत के करीबी रिश्तेदार भी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments