Tuesday, November 24, 2026
Homeटेक्नोलॉजी14999 रुपये में लॉन्च हुआ 120Hz डिस्प्ले वाला फोन, Google Pixel 11...

14999 रुपये में लॉन्च हुआ 120Hz डिस्प्ले वाला फोन, Google Pixel 11 जैसा है लुक


14999 रुपये में नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। Transsion Holdings के बजट फ्रेंडली फोन बनाने वाले ब्रांड itel ने अपना नया स्मार्टफोन 300 5G लॉन्च किया है। इस फोन का लुक और डिजाइन Google Pixel 11 से इंस्पायर्ड है। कंपनी ने फोन में 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं। इससे पहले कंपनी ने itel A100 Pro को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन 10,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी, 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।

itel City 300 की कीमत

आईटेल का यह फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट्स- Bold Indigo, Dark Ruby और Mist Beige में खरीदा जा सकता है। यह फोन लीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी नहीं दी है।

itel City 300 5G के फीचर्स

इस बजट फ्रेंडली फोन में कंपनी ने 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया है, जो 720 x 1600 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए 2.5D दिया गया है, जो डिस्प्ले में स्क्रैच लगने से बचाता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट करता है।










itel City 300 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200
स्टोरेज 4GB + 64GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 13MP, 8MP
OS Android 16 Go

itel का यह बजट फ्रेंडली फोन Android 16 Go पर काम करता है। फोन में लाइट ऐप्स को इंस्टॉल किया जा सकता है। यह Unisoc T8200 चिपसेट पर काम करता है। यह चिपसेट 6nm टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की रैम को 8GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, इसकी स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

itel City 300 5G के बैक में कंपनी ने 13MP का मेन ऑटोफोकस कैमरा दिया है। इसके साथ LED फ्लैश मिलेगा। इस फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल गूगल पिक्सल 11 सीरीज से इंस्पायर्ड है। इसमें कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें – iPhone 18, iPhone Air 2 का इंतजार जल्द होगा खत्म, सामने आई लॉन्च टाइमलाइन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments