Sunday, November 22, 2026
Homeराज्यराजस्तानबालेसर पंचायत समिति के दो बूथों पर मतदान जारी: रात 9...

बालेसर पंचायत समिति के दो बूथों पर मतदान जारी: रात 9 बजे से होगी काउंटिंग, ईवीएम में खराबी के चलते री पोलिंग हुई – Jodhpur News




जोधपुर में बालेसर पंचायत समिति के वार्ड 3 के बूथ 15 और वार्ड 10 के बूथ 63 पर पुनर्मतदान जारी है। दोनों बूथ ग्राम पंचायत चिड़वाई और देवनगर में स्थित हैं। दोनों मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारी कर रहे मतदान केंद्रों का निरीक्षण बालेसर पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह उज्ज्वल और थाना प्रभारी भंवरलाल जेवलिया पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। एसडीएम सुमन राठौड़ और तहसीलदार रमेश कुमार भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद रविवार रात 9 बजे बालेसर उपखंड कार्यालय में दोनों बूथों की मतगणना शुरू होगी। इसके बाद दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे तक19.34% मतदान जिला प्रशासन की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बालेसर पंचायत समिति के 2 मतदान केंद्रों (वार्ड संख्या 03 व 10) पर सुबह 10:00 बजे तक कुल 19.34% मतदान दर्ज किया गया है, जिसमें कुल 1,836 मतदाताओं में से 355 वोट पड़ चुके हैं। ईवीएम में आई तकनीकी खराबी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पंचायत समिति बालेसर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 के बूथ संख्या 15 और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के बूथ संख्या 63 पर 20 नवम्बर को निर्धारित मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण संबंधित सदस्य पदों के परिणाम जारी नहीं हो सके। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि तकनीकी खराबी के चलते नहीं दिखा रिजल्ट। साथ ही मतों की संख्या निकटकम प्रतिद्वंदी दावेदार के वोटों के अंतर से ज्यादा आई। आयोग के अनुसार दोनों मतदान केन्द्रों पर संबंधित सदस्य पदों के लिए हुए मतदान को शून्य घोषित कर रविवार (22 नवंबर) को फिर से वोटिंग करवाने का निर्णय लिया था। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments