सहरसा के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और मुख्य गेट के पास लगे बिजली के खंभों से एंबुलेंस और दूसरे वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पोल हटाने के लिए बिजली विभाग ने 87 हजार 457 रुपए जमा कराने को कहा है। राशि जमा नहीं होने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पैसा जमा होने पर होगी पोल की शिफ्टिंग अस्पताल प्रबंधन ने बिजली के खंभे हटाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा था। जवाब में सहरसा विद्युत प्रमंडल कार्यालय ने सिविल सर्जन को पत्र भेजकर पोल शिफ्टिंग की तय राशि विभाग के खाते में जमा कराने को कहा। राशि जमा होने के बाद ही खंभों को दूसरी जगह लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास इसके लिए अतिरिक्त फंड नहीं है। इसलिए मांगी गई राशि जमा नहीं हो पा रही है और पोल शिफ्टिंग का काम रुका हुआ है। विकास कार्यों में रुकावट बन रहा खंभा इमरजेंसी और मुख्य गेट के पास खंभे होने से गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस को भी आने-जाने में दिक्कत होती है। दूसरे वाहनों को भी परेशानी होती है। अस्पताल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने और अन्य विकास कार्यों में भी खंभे रुकावट बन रहे हैं। राशि की कमी के कारण पोल शिफ्टिंग का काम लंबित है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो रही है।
Source link

