Thursday, November 26, 2026
Homeविदेशयूरोप ने रूस से ₹23 लाख करोड़ का ईंधन खरीदा: ट्रम्प...

यूरोप ने रूस से ₹23 लाख करोड़ का ईंधन खरीदा: ट्रम्प के दामाद बोले- यूक्रेन की मदद से ज्यादा पैसा रूस को दिया




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद और विशेष दूत जेरेड कुशनर ने दावा किया कि यूरोप ने रूस से यूक्रेन युद्ध के दौरान 23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का ईंधन खरीदा है। कुशनर ने एक इंटरव्यू कहा कि यूरोपीय देशों ने इस दौरान यूक्रेन को जितनी आर्थिक मदद दी, उससे ज्यादा पैसा रूस को दे दिया। उन्होंने यूक्रेन युद्ध को दूसरों के जरिए लड़ा जा रहा युद्ध बताया। उनका कहना था कि एक तरफ यूरोप यूक्रेन को रूस के खिलाफ लड़ने के लिए हथियार और पैसा दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ रूस से ऊर्जा खरीदकर उसे भी कमाई करा रहा है। रूस-यूक्रेन के बीच जमीन के मुद्दे पर अटकी बातचीत कुशनर ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते की राह में सबसे बड़ी रुकावट पूर्वी यूक्रेन के इलाके हैं। रूस इन इलाकों पर अपना दावा करता है। इसी मुद्दे पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी टीम के साथ कई घंटे बातचीत की है। इन बैठकों में उन्हें समझ आया कि जमीन का मुद्दा फिलहाल सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है। कुशनर और विटकॉफ रूस के साथ बातचीत में अमेरिका की ओर से शामिल हैं। दोनों ने युद्ध खत्म कराने के लिए कई दौर की बातचीत की है, लेकिन अब तक रूस और यूक्रेन के बीच मतभेद दूर नहीं हो सके हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments