Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यराजस्तानबस की टक्कर से बाइक सवार घायल, पैर फ्रैक्चर: महाराणा प्रताप...

बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, पैर फ्रैक्चर: महाराणा प्रताप सर्किल के पास हुआ हादसा, किसी काम से पाली आया था – Pali (Marwar) News




पाली में एक बस चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 21 साल का युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बस ने मारी बाइक को टक्कर जानकारी के अनुसार, पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप सर्किल के निकट 25 नवंबर, बुधवार देर शाम निम्बाड़ा गांव निवासी 21 साल के पूरण पुत्र तुलसीराम सुथार किसी काम से पाली आया था। काम पूरा होने के बाद वह बाइक से वापस गांव जा रहा था। इस दौरान महाराणा प्रताप सर्किल के निकट एक बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पूरण घायल हो गया। लोगों ने इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में युवक के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया, वहीं सिर में भी चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन और ग्रामीण भी हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इधर, घटना को लेकर परिजनों ने रोष जताते हुए बस चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments