Share Market Live : अमेरिका ने एक बार फिर टैरिफ (US Tariff) का डर दुनिया को दिखाया है. अमेरिका ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है. लेकिन भारतीय शेयर बाजार ने ट्रंप टैरिफ को ठेंगा दिखा दिया है. आज, 26 नवंबर 2026 को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले . सेंसेक्स सुबह 11:15 बजे 421.26 अंक की तेजी के साथ 84,359.54 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 98.10 अंक चढ़कर 25,917.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार में कुल 2,324 शेयरों में तेजी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.5-0.5 फीसदी की बढ़त थी. सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी आईटी इंडेक्स 2 फीसदी चढ़ा, जबकि मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी है. दूसरी ओर निफ्टी FMCG इंडेक्स 1 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
November 26, 202612:44 IST
Share Market Today LIVE: निफ्टी 50 टॉप गेनर्स टुडे
शेयर बाजार आज लाइव: आज के कारोबार में निफ्टी 50 के शेयरों में BSE लिमिटेड में सबसे ज्यादा तेजी आई है. बीएसई शयेर 4.96 फीसदी की तेजी के साथ 3,962.50 रुपये पर पहुंच है. इसके बाद हिंडाल्को है. यह शेयर 3.03 फीसदी चढ़कर 916.90 रुपये पर कारोबार कर रहा है. HDFC बैंक के शेयर में 2.77 फीसदी की बढ़त है और यह 869.60 रुपये पर पहुंच गया है. एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 2.70 फीसदी बढ़कर 1,417.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इन्फोसिस शेयर भी आज निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल है. यह शेयर 2.65 फीसदी उछल गया है.
November 26, 202611:48 IST
NSE Nifty Today LIVE: NSE बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज
निफ्टी टुडे लाइव: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है. इसने जर्मनी के डॉयचे बोर्स एजी और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को पीछे छोड़ दिया है. एनएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 6 लाख करोड़ रुपये यानी 64.1 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है. यहां पढें पूरी खबर
November 26, 202610:36 IST
BSE Sensex Today LIVE: लाल निशान में आज ये बैंक शेयर
सेंसेक्स आज लाइव: निफ्टी बैंक इंडेक्स में शामिल कुछ बड़े बैंक शेयर आज लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 0.14 फीसदी गिरकर 213.20 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक शेयर आज सुबह के कारोबार में 0.29 फीसदी टूटकर 1,635.30 रुपये पर आ गया. इंडसइंड बैंक का शेयर 0.61 फीसदी गिरकर 967.80 रुपये पर तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शेयर 0.63 फीसदी फिसलकर 86.92 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. AU स्मॉल फाइनेंस बैंक शेयर भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है.
November 26, 202610:07 IST
Stock Market Today LIVE: मेटल शेयर भी दहाड़े, हिन्दुस्तान कॉपर और NALCO खूब चढ़े
स्टॉक मार्केट टुडे लाइव: निफ्टी मेटल इंडेक्स आज 1 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. लगभग सभी प्रमुख मेटल शेयर हरे निशान में हैं. हिंदुस्तान कॉपर, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) और वेदांता के शेयरों में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है. हिंदुस्तान कॉपर का शेयर 3.22 फीसदी की तेजी के साथ 411.75 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, NALCO के शेयर में 2.43 फीसदी की बढ़त रही और यह 294.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वेदांता का शेयर 2.32 फीसदी चढ़कर 238.19 रुपये पर पहुंच गया है. जिंदल स्टेनलेस के शेयर में 2.10 फीसदी, हिंदुस्तान जिंक में 1.91 फीसदी, सेल (SAIL) के शेयर में 1.86 फीसदी और हिंडाल्को शेयर में 1.85 फीसदी की तेजी आई है.
November 26, 202609:42 IST
Share Market Today LIVE: इन शेयरों का जोश खूब हाई
शेयर बाज़ार आज लाइव: आज के कारोबार में कुछ शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सीमेंस एनर्जी शेयर 4.45 फीसदी की बढ़त के साथ 3,102.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं, विप्रो के शेयरों में 3.66 फीसदी की तेजी आई और यह 195.97 रुपये पर पहुंच गया है. पॉलीकैब के शेयर 3.07 फीसदी चढ़कर 7,605.50 रुपये पर पहुंच गए. सीजी पावर में 2.07 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और इसका शेयर 795 रुपये पर कारोबार कर रहा है. हिताची एनर्जी शेयरों में 2.02 फीसदी की बढ़त है और यह 30,370 रुपये पर पहुंच गया.
November 26, 202609:28 IST
Market Live : आज ये शेयर गिरे
निफ्टी एफएमसीजी में 0.69 फीसदी की गिरावट रही और यह 49,796.25 अंक पर आ गया. निफ्टी सर्विसेज 0.97 फीसदी टूटकर 32,707.65 अंक पर और निफ्टी इंफ्रा 0.36 फीसदी गिरकर 9,563.60 अंक पर कारोबार करता दिख रहा है.
November 26, 202609:27 IST
Share Market Today : इन इंडेक्सेज में जोरदार बढ़त
निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.02 फीसदी की तेजी है और यह 32,858.05 अंक पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी कैपिटल मार्केट 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 5,836.45 अंक पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी इंडियन डिजिटल में 1.11 फीसदी तो निफ्टी मेटल में 0.62 फीसदी की तेजी आई है. निफ्टी बैंक में 0.10 फीसदी की बढ़त दिख रही है.
November 26, 202609:25 IST
Stock Market Live Updates : निफ्टी कैपिटल मार्केट और आईटी में सबसे ज्यादा तेजी, FMCG में गिरावट
शेयर बाजार में सेक्टोरल इंडेक्स के कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. निफ्टी आईटी और निफ्टी कैपिटल मार्केट में आज सबसे ज्यादा बढ़त शुरुआती कारोबार में दिख रही है. निफ्टी इंडियन डिजिटल और निफ्टी मेटल में भी तेजी है. एफएमसीजी, सर्विसेज और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों में गिरावट दिख रही है.
November 26, 202608:58 IST
अमेरिकी डॉलर स्थिर, बॉन्ड यील्ड में गिरावट
गुरुवार को एशियाई कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर स्थिर है. इससे पहले रात के कारोबार में डॉलर एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था. अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में गिरावट और वैश्विक बाजारों में जोखिम को लेकर बनी अनिश्चितता ने डॉलर की सेफ-हेवन के रूप में मांग को कमजोर कर दिया. अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टी से पहले बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है.
November 26, 202608:55 IST
Share Market Live : एशियाई बाजारों में तेजी
शेयर मार्केट लाइव : गुरुवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई सूचकांक 1.5 फीसदी चढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का प्रमुख शेयर सूचकांक 1 फीसदी बढ़ा. जापान को छोड़कर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शेयर बाजारों में 0.6 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई.

