Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यदिल्लीब्रह्मस्थानम महोत्सव में पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता: 21 राज्यों में 15...

ब्रह्मस्थानम महोत्सव में पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता: 21 राज्यों में 15 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं 2.5 लाख महिलाएं – New Delhi News



ब्रह्मस्थानम महोत्सव में पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परम पूज्य माता अमृतानंदमयी देवी से आशीर्वाद लिया और उनके निःस्वार्थ सेवा, करुणा और मानव कल्याण के संदेश को नमन किया।

.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अमृता श्री स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के तहत 21 राज्यों में संचालित 15 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करीब 2.5 लाख महिलाओं को आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पहल के जरिए महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार के लिए शुरुआती आर्थिक सहायता, माइक्रो क्रेडिट और अपने उत्पादों के विपणन में मदद दी जाती है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके परिवारों की आय के साधन बढ़ाना है।

अमृता श्री कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी। इसकी परिकल्पना अम्मा ने महिलाओं को पारंपरिक आजीविका के साथ-साथ आय के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी।

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक शिखा रॉय और गजेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments