Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यदिल्लीसंविधान को जेब में रखना, सार्वजनिक लहराना सम्मान नहीं: अमित शाह...

संविधान को जेब में रखना, सार्वजनिक लहराना सम्मान नहीं: अमित शाह बोले- राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में संविधान गौरव दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं, जबकि संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हैं।

दिल्ली में संविधान गौरव दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केवल संविधान की प्रति जेब में रखना या सार्वजनिक रूप से लहराना उसका सम्मान करना नहीं है।

शाह ने कहा- एक तरीका वह है जो आज हम देख रहे हैं। कोई पवित्र पुस्तक को ऊपर उठाता है, उसे जेब में रखता है, लहराता है या लोगों को दिखाता है। दूसरा तरीका है संविधान में तय किए गए आदर्शों और मानकों के अनुसार जीवन जीना।”

उन्होंने कहा- एक तरफ राहुल जी लगातार संविधान की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ वे इसका और इसके तहत स्थापित संस्थाओं का मजाक उड़ाते हैं। जो लोग दिखावे के लिए संविधान की प्रति लहराते हैं, उन्हें संसद के पुस्तकालय में जाकर मूल संविधान में नंदलाल बोस द्वारा बनाए गए चित्रों को देखना चाहिए। इससे उन्हें संविधान की वास्तविक भावना समझने में मदद मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments