Friday, November 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल मास्टर प्लान- 45 मीटर चौड़ी सड़क का विरोध: आज मिसरोद...

भोपाल मास्टर प्लान- 45 मीटर चौड़ी सड़क का विरोध: आज मिसरोद क्षेत्र की आपत्तियों पर सुनवाई; कई मुद्दे सामने आएंगे – Bhopal News


भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिसरोद में चौड़ी सड़क को लेकर लोग दर्जनों आपत्तियां लगा चुके हैं।

भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट में मिसरोद की ग्राम आबादी के बीच से 45 मीटर चौड़ी सड़क का प्रस्ताव है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने आपत्तियां लगाई हैं। जिसकी सुनवाई शुक्रवार को की जाएगी। इस दिन मिसरोद समेत आसपास के इलाकों से आई आपत्तियों पर सुनवाई होगी।

ड्राफ्ट में मिसरोद गांव से चौड़ी सड़क को गुजारने का प्रस्ताव है। यदि ऐसा होता है तो मौजूदा सड़क के दोनों ओर से जमीन का अधिग्रहण करना पड़ेगा। रहवासियों और किसानों का कहना है कि प्रस्तावित सड़क से मिसरोद की मौजूदा ग्राम आबादी, सैकड़ों परिवारों के मकान, किसानों की कृषि भूमि और आजीविका प्रभावित होने की आशंका है।

उनका आरोप है कि विकास के नाम पर गांव के मूल स्वरूप और सामाजिक-सांस्कृतिक संरचना को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

मिसरोद में इस तरह से पोस्टर लगाए गए हैं।

मिसरोद में इस तरह से पोस्टर लगाए गए हैं।

रैली निकालकर आपत्तियां दर्ज करा चुके

ड्राफ्ट के आने के बाद आपत्तियां दर्ज की गई थीं। जिसमें मिसरोद के रहवासी और किसान कारों की रैली निकालकर नगर एवं ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने मास्टर प्लान 2047 के प्रस्तावित ड्राफ्ट के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं।

पोस्टर पर दर्ज कराईं आपत्तियां और मांगें

विरोध के लिए लगाए गए पोस्टर में रहवासियों ने प्रस्तावित सड़क से ग्राम आबादी और परिवारों के प्रभावित होने, किसानों की कृषि भूमि एवं आजीविका पर संकट आने तथा गांव की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संरचनाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई है। साथ ही प्राकृतिक स्वरूप, जल स्रोतों, पेड़ों और पर्यावरण को होने वाले संभावित नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की गई है।

घरों की दीवारों पर इस तरह से पोस्टर लगाए गए।

घरों की दीवारों पर इस तरह से पोस्टर लगाए गए।

रहवासियों की यह मांग

रहवासियों की प्रमुख मांग है कि मिसरोद की ग्राम आबादी से प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क को हटाया जाए और वैकल्पिक मार्ग (बायपास) पर पुनः गंभीरता से विचार किया जाए। इसके अलावा ग्रामवासियों की सार्वजनिक सुनवाई कराने, गांव की आबादी को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने और मिसरोद का मूल स्वरूप बनाए रखने की मांग भी पोस्टर के माध्यम से उठाई गई है।

अब तक आधी से ज्यादा आपत्तियों पर सुनवाई

बता दें कि ड्राफ्ट में 13 हजार 400 से ज्यादा आपत्तियां आई थीं। इनमें से आधी की सुनवाई पूरी हो गई है। जिला प्रशासन एवं टीएंडसीपी के अधिकारी, एक्सपर्ट नियमित सुनवाई कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments