Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशललितपुर में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली से दो बच्चों समेत...

ललितपुर में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली से दो बच्चों समेत 3 की मौत, 5 घायल; 20 से ज्यादा बिजली के खंभे गिरे – Lalitpur News


कुंदन पाल | ललितपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर जिले में शनिवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचाई। आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं।

थाना बार के गांव बछरावनी में 15 वर्षीय छात्र नीलेश अपनी मां सुभद्रा और बहनों के साथ कमरे में था। तभी आकाशीय बिजली गिरने से नीलेश और उसकी मां झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने नीलेश को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां की हालत गंभीर है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव चीरा में 6 वर्षीय अनिरूद्ध कबूतरा घर के पास खेल रहा था। शाम 5:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

20 से अधिक बिजली के खंभे और कई पेड़ उखड़कर गिर गए। बछलापुर में 60 वर्षीय काशीराम छत पर काम कर रहे थे। तेज हवा के कारण वह दस फीट नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं थाना मड़ावरा के ग्राम धवा में आकाशी बिजली गिरने से स्वामी प्रताप पुत्र घनश्याम की भैंस चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

दूसरी ओर कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम ककरूआ निवासी 40 वर्षीय रामवती पत्नी कली सिंह शनिवार शाम घर के बाहर कन्डे रख रही थी। तभी हवा के बीच बारिश होने लगी। तभी घर के बाहर नीम के पेड़ पर आकाशीय बिजली जा गिरी। जिसकी चपेट में आकर रामवती झुलस गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना मदनपुर अन्तर्गत ग्राम सोल्दा निवासी 35 वर्षीय संतोष पुत्र सुखलाल सहरिया गिरवर बब्बा के हार में अपने खेत पर काम कर रहा था उसी समय तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह अचेत हो कर गिर गया साथ ही नजदीक मौजूद 32 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र रामचरन यादव घायल हो गया ।

घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा संतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुष्पेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments