Last Updated:
सोनिया गांधी को पेट की समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.
सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (File Photo)
हाइलाइट्स
- सोनिया गांधी पेट की समस्या से अस्पताल में भर्ती.
- उनकी हालत स्थिर, विशेषज्ञ डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं.
- कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोनिया गांधी को गैस्ट्रो डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है और वे पेट से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
पहले भी हुई तबीयत खराब
यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को हाल के दिनों में इलाज की आवश्यकता पड़ी हो. कुछ ही दिन पहले, 7 जून को, उन्हें ऊना दौरे के दौरान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC), शिमला में भर्ती कराया गया था. उस समय उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत की थी. वे अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ निजी यात्रा पर शिमला गई थीं. IGMC में उनके विभिन्न टेस्ट किए गए, जिनमें MRI स्कैन भी शामिल था. डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर ज़रूर हाई था, लेकिन अन्य सभी टेस्ट सामान्य थे. उन्हें चेकअप के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया और बताया गया कि उनकी स्थिति स्थिर है.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

